मिस्टर एम से मुलाकात

487 Words
जुलाई का महीना था मै अपनी सालाना छुट्टी खत्म कर के इंडिया से वापस दुबई आई थी। मैंने देखा हमारे बोरिंग और शांत ऑफिस में बढ़ी रौनक दिखाई दे रही थी। सारे लोग बड़े खुश नजर आ रहे थे। हंसी ठहाको कि आवाज़ आ रही थी। हम सबके लिए चाय टेबल पर आ रही थी। जहां पहले आप किसे से खड़े होकर दो बातें नहीं कर सकते थे वहीं आज लोग अपनी जगह छोड़ कर बगल में कुर्सियां लगाए आराम से बैठे बातें कर रहे थे।सब बदला-बदला सा था और बहुत अच्छा लग रहा था। मैंने साथ काम करने वाली लड़की से पूछा तो पता चला हमारी ऐच आर की बहुत शिकायतें आ रही थी तो उसका तबादला हो गया है। और ये जो भी बदलाव है एच आर और मैनेजमेंट चेंज होने कि वजह से हुआ है। हमारी पुरानी ऐच आर मैडोना बहुत स्ट्रिक्ट थी और ऑफिस में ज़्यादा हंसने बोलने नहीं देती थी। वह लोगों को बहुत बेइज्जत किया करती थी इस वजह से मुझे भी वह कुछ खास पसंद नहीं थी। अच्छा हुआ जो चली गई। वैसे औफिस में बदले महौल के साथ-साथ फ्लोर पर कुछ नए चेहरे भी नज़र आ रहे थे। तभी मैंने सामने एक लड़के को देखा, उसने नीली शर्ट पहनी थी और वह दूर खड़ा हाथ में फोन लिए किसी से कुछ बात कर रहा था। वह लड़का बहुत लम्बा था और कंधे झुकाए खड़ा था जो बहुत अजीब लग रहा था।मैंने दिल में सोचा ये कौन नया नमुना है।ख़ैर वह हमारी प्रोसेस का तो नहीं लग रहा था सो मैंने सोचा मुझे क्या करना है। छुट्टियों के बाद पहला दिन था इसलिए मैंने सबको हाए-हैलो किया और अपने टेबल पे आकर लौगिन किया और अपने काम में लग गई। इसी तरह करीब हफता गुजर गया किसी दिन वह लड़का सामने नज़र आता किसी दिन नहीं। फिर एक दिन हमारे सिटिंग एरिया के बीचोंबीच कुर्सी-टेबल लगाया गया। कुर्सी-टेबल उसी जगह रखा गया जहां हमारे पुराने मैनेजर बैठा करते थे। यह देखकर सबकी पुरानी यादें ताज़ा हो गई हमारे ‌पुराने मैनेजर बहुत अच्छे धे। उनके कुर्सी-टेबल को दुबारा उसी जगह दैखकर लगा मानो वो वापस आ गए हो। सब उनके साथ जुड़े अनुभव साझा करने लगे। मैंने भी एक किस्सा सुनाया जब मैं अपना मोबाईल औफिस में भूल गई थी और घबराहट में सीधा उन्हें काॅल कर दिया था तब उन्हें बिल्कुल बुरा नहीं लगा उन्होंने तुरंत हमारी एच आर को कॉल लगाया और जब हमारी एच आर ने यह बताया कि वह मोबाइल लौकर में रखकर चाभी लेकर चली गई है तो उन्होंने उसे उसी वक्त वापस आकर मेरा मोबाइल लौटाने को कहा। हमारी यही सब बातें शुरू धी इतने में हि वह नीली टि-शर्ट वाला लड़का आया और उसी टेबल पर बैठ के अपना लैप टॉप लेकर कुछ काम करने लगा। सब समझ गए कि यह हमारा नया मैंनेजर है। हम सब उसे घूर रहे थे मगर उसने एक भी बार नज़र उठाकर किसी को नहीं देखा। ************
Free reading for new users
Scan code to download app
Facebookexpand_more
  • author-avatar
    Writer
  • chap_listContents
  • likeADD