प्यार मे एक पागल लड़की

331 Words
प्यार मे एक पागल लड़की प्यार में एक पागल लड़की देखो ना क्या क्या कर जाती है डरती तो एक छिपकली से है पर देखो ना वो रात को मिलने आ जाती हैं डर के आगे जीत है ये परिभाषा एक पल में समझा जाती है देखो प्यार में एक पागल लड़की क्या क्या समझती है प्यार किया तो दुनिया प्यारी यही भरम था मुझको भी एक धोखा दे कर प्यारी दुनिया क्या है एक पल में समझा जाती है प्यार में एक पागल लड़की देखो क्या क्या सिखलाती है नही भरोसे लायक सब ये बात सिर्फ पढ़ा था हमने वादे पर वादे कर के प्यारी एक दिन मुझसे मुकर जाती है देखो प्यार में एक पागल लड़की क्या क्या समझती है यार सा अपना यार सा दुश्मन नही समझ पाया मैंने अपना बनाके मेरी दुनियां लूटी पल भर में बेगाना कर देती है देखो प्यार में एक पागल लड़की बीन लफ्जों के क्या क्या कह जाती है रोटी से बढ़ कर है प्यार यही पता था मुझको भी कर के रिश्ता महलों में प्यारी मेरी औकात भी समझाती है देखो प्यार में एक पागल लड़की धन की ताकत समझाती है मुंह पर बुराई नहीं करता कोई यह परिभाषा कही पढ़ा था हमने जाते वक्त एक बात कहा उसने "नही मिल सकता तुम सा कोई प्यारे" मुझे जान का टुकड़ा बतलाती है दे कर मजबूरी का हवाला वो मुझसे दूर हो जाती हैं देखो प्यार में एक पागल लड़की वो परिभाषा साबित कर जाती है लोगो से बरदास नही होती खुशियां औरो की ये बात कहा था दादी मां ने दूर रह कर वो मुझे प्यारी औरो से मेरी खबर लगाती है यह खबर सुन कर मेरी और बुरी हालत हो जाती है देखो प्यार में एक पागल लड़की जीना मुश्किल कर देती है नज़र मिला के नज़र चुराना ये सबके बस की बात नही कल नज़र मिला के वो अनदेखा कर दी देखो ना वो अब नज़र चुराना मुझे सिखलाती प्यार में एक पागल लड़की देखो क्या क्या सिखलाती है
Free reading for new users
Scan code to download app
Facebookexpand_more
  • author-avatar
    Writer
  • chap_listContents
  • likeADD