पिछले चेपटर मे देखा की कबीर जानकी की बात सुन लेता है । और फिर वो गुस्से से उसके हाथ से फोन ले कर कॉल पर होता है उसको धमकी देता है की वो उसके पापा शेरसिंह के बारे मे जो भी कुछ कर रहा है वो बंध कर दे । फिर कबीर जानकी को धमका के ईगल के बेस पर ले जाने को बोलता है । फिर कबीर वहा जाके राम स्वामी के आगे जानकी को फेंक के फिर बोलने लगता है । राम स्वामी सब को बाहर भेजते है फिर कबीर बोलता है की उसको ईगल मे कोई इन्टरेस्ट नहीं है । उससे और उसकी जिंदगी से सब दूर रहे । और फिर वो जाने लगता है । तब राम स्वामी उसको रोक के उसको उसके पापा के बारे मे बताते है की उसके पापा आखिर क्या चीज थे । फिर राम स्वामी कबीर से जानकी को उसका असली नाम पूछने को बोलते है । और जानकी बोलती है की उसका पूरा नाम जानकी राम स्वामी है । जिसको सुन के कबीर हैरान हो जाता है । अब आगे ।
फिर कबीर एक कुर्सी पर हैरानी से बैठ जाता है । और फिर राम स्वामी बोलते है । "ये वोही लड़की है जिससे तुम प्यार करते थे 5 साल पहले । और हा हम तुम्हारे पास आज ही नहीं आए है । तुम जब से इस शहर मे आए हो तब से पिछले 5 साल से हम तुम्हारा ध्यान रख रहे है तुम पर नजर रखे हुए थे । ताकि कोई तुम लोगों को मार ना दे । उसी मे हमे पता चला की तुम पिछले एक साल से जानकी को ढूंढ रहे थे । जानकी मेरी बेटी है ये बात सिर्फ कुछ ही लोगों को पता है । मेने उसको खुद से और खतरों से दूर रखने के लिए जब वो 5 साल की हुई तब से उसके मामा के यहा छोड़ दिया । ताकि वो सेफ रहे जब इसने 12 वी पास की उसके बाद इसको भी ईगल मे जॉइन होनया था । और जब इसको पता चल की तुम जिंदा हो तो उसने तुम पर नजर रखने वाली टीम जॉइन की ट्रेनिंग लेते हुए । जानते हो? ये अकेले ही 10 लोगों का मुकाबला कर सकती है फिर भी उसने तुम पर हाथ क्यों नहीं उठाया था? क्यों की ये आज भी तुम से प्यार करती है । वो दूर से ही तुम पर नजर रख रही थी । पर जब पता चला की तुम इसको ऑनलाइन ढूंढ रहे हो तब इसने तुमसे मिलने का फैसला किया । और तुमसे एक एजंट की तरह मिली । " कबीर ये सब जान के काफी गिल्ट और आँखों मे आँसू के साथ जानकी को देखता है । उसकी आँखों एक खुशी भी थी इतने लंबे वक्त के बाद जानकी से मिलने की । वो बोलता है । " तुम आके सीधा ही क्यों नहीं बोली की तुम वही जानकी हो मेरी जानकी । " जानकी बोलती है । " मे जानना चाहती थी की काही अब तुम्हारी जिंदगी मे कोई और तो नहीं है । अगर है तो फिर मे तुम्हारे साथ एक ने दोस्ती शुरू करती और तुम्हें खुश देख के खुश रहती । " फिर राम स्वामी बोलते है । " अब तुम दोनों अपनी मुलाकात बाद मे कर लेना अभी मेरी बात सुनो । " और फिर राम स्वामी स्क्रीन पर एक मेप खोलते है । और फिर कबीर और जानकी उस पर ध्यान देते है ।
फिर राम स्वामी मेप पर पॉइंट करते हुए बोलते है । " उस वक्त हमारी इनफॉर्मेशन के मुताबिक इंडिया मे एक बहोत बड़ा हथियार का कंटेनर आने वाला था । जो रशिया से आने वाला था । तुम्हारे पापा का मिशन था उसको रोकना । तुम्हारे पापा का एक पार्टनर था जो उनका जिगरजान दोस्त था । उसका नाम सलीम था । वो और शेरसिंह दोनों काफी ही करीबी दोस्त थे । दोनों इस मिशन पर साथ मे गए थे । जहा हथियार का वो कंटेनर था उसको दोनों ने मिल के बम से उड़ा दिया था । फिर दोनों को वापिस आना था । लेकिन एक प्रॉब्लेम थी की सलीम उस बम के धमाके मे सलीम बच नहीं पाया था । तुम्हारे पापा ने बोला था की वो दो दिन बाद निकलने वाले है । जिसके बाद हम दो दिन तक राह देख रहे थे पर उनका कोई मेसेज या कॉल नहीं आया । हमारी इनफॉर्मेशन के हिसाम से उसने होटल रूम मे चेक इन किया था रजिस्टर मे एंट्री भी है । ओर जब सीसीटीवी देखा तो उसमे वो नहीं दिख रहे थे । इसका मतलब है की वो गायब हो चुके है । तो सवाल ये है की आखिर वो गायब क्यों हुए? और गायब होके कहा गए? और सब से बड़ा सवाल की उसको गायब किसने किया? यू ही अचानक उसके बारे मे सब डिजिटल एविडंस मीट जाना मतलब की उनको पकड़ के रखा गया है । तुम्हारे पापा उन खास एजंट मे से है । जिनको आर1 का कोड मालूम है । हमे लगता है की उसके लिए ही उन्हे उठाया गया है । अगर एसा है तो तुम्हारे पापा जिंदा ही है । बस उन्हे ढूँढना है । हमे । " कबीर बोलता है । मेरा एक सवाल है । ये आर1 क्या है ? " राम स्वामी बोलते है । " एक ऐसा बॉम्ब जिसका एक्सेस जिसके पास हो वो चाहे तो एक ही पल मे किसी भी देश को बर्बाद कर सकता है । वो परमाणु से भी खतरनाक बॉम्ब है । " और ये सुनने के बाद कबीर थोड़ा हिल गया होता है । " वो बोलता है । " इतना खतरनाक हथियार किसी को भी तबाह कर सकता है । " फिर राम स्वामी बोलते है । " और इसिस लिए हम पिछले 5 साल से तुम्हारे पापा को ढूंढ रहे है । ताकि वो हथियार गलत हाथों मे ना जाए । तुम अपने पापा को जानते हो तो शायद तुम मदद कर सको इस वजह से तुम्हें हम ईगल मे जॉइन करना चाहते है । " फिर राम स्वामी कबीर के पास जाते है । और उसकी आँखों मे आखे डाल के पूछते है । " तो मिस्टर कबीर शेरसिंह अगरवाल । अब आप ईगल को जॉइन करना चाहेंगे? "