join 9

1128 Words
पिछले चेपटर मे देखा की कबीर के सवाल से उसकी माँ काफी भावुक हो जाती है । फिर वो कबीर को उसका जवाब देते हुए उसको बताती है । की उसके सभी पूर्वज देशभक्त थे । कबीर के दादा के पापा और कबीर के दादा दोनों आजादी की लड़ाई मे शामिल थे । कबीर के दादा ने ने आर्मी जॉइन की थी । और कबीर के पापा एक एजंट थे । उन्हे गर्व है की वो ऐसे वीरों के घर मे बहु बनी है । वो बोलती है की अगर कबीर देश की सेवा करते हुए शाहिद भी होता है तो वो भी एक गर्व की बात होगी । कबीर की माँ का जवाब सुन के कबीर कुछ सोचने लगता है । वो छत पर होता है तब वो सोच के कुछ फैसला लेता है । फिर जानकी आके कबीर से बात करती है । तब कबीर को अपने फैसले पर पूरा कॉनफीडन्स हो जाता है । वो जानकी को बोलता है की वो अब ईगल का एजंट बनेगा । और जब वो अपने पापा को ढूंढ लेगा उसके बाद वो देश की सेवा करेगा । अब आगे । कबीर की ये बात सुन के जानकी काफी खुश होती है । वो बोलती है । " बिल्कुल सही फैसला लिया है तुमने कबीर । कल ही मे तुम्हें ईगल मे जॉइन करने की सारी प्रोसेस पूरी करती हु । " और फिर जानकी वहा से अंडर जाती है । और फिर कबीर बस ऐसे ही ठंडी हवा मे सब देखते रहता है । फिर दूसरे दिन कबीर और जानकी बेस पर जाते है । और फिर वहा राम स्वामी उन्हे एजंसी मे जॉइन करने का फोरम और सब भरवा देते है । और फिर उसकी सारी टर्म्स एंड कंडीशन पर अग्रीमेंट करते है । फिर कबीर को ऑफिशियल ट्रेनिंग के लिए एलीजिबल किया जाता है फिर सारी कागजी कार्यवाही की जाती है । और फिर कबीर को जानकी एक बड़े से हॉल मे ले जाती है । जहा एक तरफ एक रूम था । और उसमे काफी सारे कम्यूटर थे । एक तरफ जिम था । और एक बड़ा सा लेप था । और एक मेत था । जानकी आके बोलती है । " ये हमारा ट्रेनिंग एरिया होने वाला है । यहा हम सारी ट्रेनिंग लेने वाले है । " कबीर को कुछ ध्यान आता है । वो जानकी को रोकते हुए बोलता है । " रुको रुको रुको । हम का क्या मतलब है? तुम तो एक तरह से सीनियर हो ना । तो तुम्हें ट्रेनिंग मेरे साथ क्यों लेनी होगी? " जानकी बोलती है । " क्यों की मेने जान बूच के खुद को फैल किया है । तो अब से में और तुम बराबर के लेवल पर है । " कबीर ये सुन के शौक हो जाता है । वो चिल्ला उठता है । " क्या? " जानकी छनक से डर जाती है । वो बोलती है । " क्या हुआ तुम इस तरह से क्यों चिल्लाए? " कबीर बोलता है । " तुमने ये क्या किया? तुम फैल क्यों हुई? " जानकी बोलती है । " अरे? एक तो तुम्हारे साथ ट्रेनिंग करू और तुम्हें अच्छे से गाइड करू और तुम्हारे साथ वक्त बिताऊ इस वजह से मेने खुद को फैल करवाया और तुम मुज पर ही चिल्ला रहे हो? " कबीर फ्रस्टेशन मे बोलता है । " क्या क्या क्या जरूरत थी तुम्हें ये करने की? किसने बोला था तुम्हें ये सब करने को? " जानकी बोलती है । " गुस्सा मत करो मेने ये तुम्हारे साथ रहने के लिए किया है समजे ? अब ज्यादा मत बोलो और चलो अब तुम्हें कुछ बेसिक ट्रेनिंग सीखा देती हु ताकि तुम ठीक से कर पाओ सब । कबीर बोलता है । " वैसे एक बात बताओ । हम दोनों ही क्यों है यहा? बाकी कोई नहीं है ? " जानकी बोलती है । " ट्रेनिंग दो दिनों बाद से शुरू होगी । दरअसल हर साल भर्ती इसी महीने मे होती है । तो जब भर्ती शुरू हुई तो मेने तुम्हें जॉइन करने के बारे मे मेरे पापा से बात की थी । तब उन्होंने बोला था की तुम्हें ईगल जॉइन करना ही होगा । तो हम तुम्हें मनाने मे लगे थे । ताकि वक्त रहेटे तुम भर्ती मे शामिल हो जाओ । " कबीर बोलता है । " अच्छा । वैसे कितने एजंट सिलेक्ट होते है हर साल? " जानकी बोलती है । " टोटल 10 एजंट सिलेक्ट होते है । जो अलग अलग फील्ड मे जाते है । और फिर कोई मिशन होता है तब एक ही बेच के बेहतर एजंट की टीम बनती है । जिसमे दो फील्ड एजंट होते है । एक वेपन एक्सपर्ट और एक डिटेक्टिव माइंड वाला । और एक टेकनिकल एजंट होता है । टोटल तीन टीम बनती है । " कबीर बोलता है । " इस हिसाब से तो तीन टीम बनेगी और एक एजंट ऐसे ही रहेगा । उसका क्या होगा? " जानकी बोलती है । " वो एक एजंट रेंक वन का होता है । वो खास एजंट होता है जो अकेला ही तीन एजंट के बराबर होता है । जो कॉम्प्युटर एक्सपर्ट भी होता है । वेपन और डिटेक्टिव गिरी मे भी । उसको एक खास नाम मिलता है । " कबीर पूछता है । " क्या खास नाम है वो? " जाबकी बोलती है । " ईगल एइट । " कबीर बोलता है । " रेंक वन हो तो उसको ईगल वन कहना चाहिए ना ये एइट क्यों? " जानकी बोलती है । " क्यों की ये काफी कूल लगता है । " और वो हसने लगती है । " और फिर दोनों मस्ती मजाक मे ट्रेनिग करने लगते है । दूसरी और इंडिया के ही एक गाव के बाजू मे ही एक घना जंगल है । और वहा अंडरग्राउंग बेस है । वहा शेरसिंह को काफी जखमी हालत मे बांधा हुआ है । वहा एक आदमी आता है । और फोन शेरसिंह के पास ले जाता है । और उसमे कॉल चल रहा होता है । फिर वो कॉल वाला आदमी बोलता है । " मुबारक हो शेरसिंह तुम्हारा बेटा भी तुम्हारे नक्शेकदम पर चल रहा है । बहोत जल्द ही वो भी एक ईगल होगा । और एक दिन मे उसको यही पर लाऊँगा तुम्हारे सामने तुम जिस हालत मे हो उससे भी बुरी हालत मे । और तब तुम्हें आर 1 का कोड देना ही होगा । " ये बोल के वो आदमी हसने लगता है । तब शेरसिंह जुनूनी आवाज के साथ बोलता है । " सही कहा मेरा बेटा मेरे नक्शेकदम पर चल रहा है और एक दिन वो ईगल बनेगा । लेकिन वो ईगल टूज आस्तीन के सांप को काट खाएगा । याद रखना जिस दिन वो यहा आएगा । वो तेरी सिने मे चाकू डालेगा । " और फिर शेरसिंह भी हसने लगता है ।
Free reading for new users
Scan code to download app
Facebookexpand_more
  • author-avatar
    Writer
  • chap_listContents
  • likeADD