join 8

1371 Words
पिछले चेपटर मे देखा की कबीर जानकी को अपना फैसला कहता है की वो ईगल को जॉइन नहीं करेगा लेकिन उसके साथ मिल के अपने पापा को ढूंढेगा । ये सुन के जानकी बोलती है की वो ये बातअब अपने पापा क बता देती है । फिर वो कबीर से उसका फोन मांगती है और कबीर रुड होके बात कर रहा था इस पर वो उसको ताना मारती है की वो 5 साल पहले तो बहोत प्यार करता था । तब कबीर बोलता है की वो अभी भी कर रहा है । पर उसको थोड़ा डर लग रहा है क्यों की वो नहीं जानता की जानकी भी उसको अभी भी पसंद करती है या नहीं । तब जानकी उसको बताती है की उसने ईगल कबीर के लिए ही जॉइन किया था । और फिर कबीर के फोन के जानकी अपने पापा को सब बता देती है । और फिर कॉल काटने के बाद वो और कबीर नीचे खाना खाने जाते है । तब कबीर एक अंदाजा लेने के लिए अपनी माँ से पूछता है की अगर वो मिलेटरी मे गया तो उसकी माँ क्या करेगी और उसकी माँ खाना खाते हुए रुक जाती है । अब आगे । ये सवाल कबीर की माँ के लिए काफी हैरान कर देने वाला था । उन्होंने इसके बारे मे कभी भी नहीं सोचा था की कभी कबीर इस बारे मे पूछेगा भी । दूसरी और कबीर को ये जानने की जल्दी होने लागि की उसकी माँ क्या बोलती है । और जानकी सोच रही थी की आखिर अचानक कबीर ने ऐसा सवाल क्यों पूछा । कबीर की माँ के आँखों मे आँसू आ जाते है । वो फिर बोलती है । " कभी कभी लगता है की तुम्हारे खून मे ही है देशभक्ति । " जानकी कबीर की माँ के आँखों मे आँसू देख के उन्हे दिलासा देने की कोशिश करती है । और बोलती है । " आंटी आप शांत हो जाइए । इस तरह रोइए मत कबीर ने सिर्फ पूछा है वो थोड़ी मिलेटरी मे जा रहा है । " कबीर की माँ बोलती है । " मुजे इस लिए रोना नहीं आ रहा क्यों की कबीर मिलेटरी मे जाने की बात कर रहा है । बल्कि इस लिए आ रहा है क्यों की आज मुजे समज आया की कबीर के सभी पूर्वज देशभक्त थे । और इसी लिए इसमे भी देश भक्ति है । तुम्हें एक बात बटाऊ? कबीर के दादाजी और दादाजी के पिताजी वो दोनों बाप बेटे आजादी की लड़ाई मे लड़े थे । और जब देश आजाद हुआ तह दादाजी के पिता तो गुजर चुके थे लेकिन कबीर के दादाजी ने इंडियन आर्मी जॉइन की और देश की सेवा की । उन्हे काफी मेडल भी मिले थे । और फिर इनके पापा वो भी देश के एक सोल्जर थे । वो एक जासूस थे जिन्होंने देश की सेवा मे अपनी जान दी थी । और अब जब मे कबीर के मुह से ये सुनती हु । की क्या होगा अगर वो आर्मी मे जाएगा । तब खुद पर गर्व होता है की मे एक वीर खानदान मे बहु के रूप मे आई हु । मुजे नाज होगा बेटा अगर तुम देश की सेवा करोगे तो । अगर तुम देश की सेवा करते करते कुर्बान भी हो जाते हो तो गर्व से तुम्हारी अंतिम क्रिया करूंगी मे । खुद को खुश नसीब मानूँगी की मेरे बेटे ने देश के लिए अपनी जान दी है । बेटा अगर तू चाहता है की तू देश की सेवा करे तो जा दिल से सेवा कर मे तउजे नहीं रोकूँगी । इस माँ से पहले तू भारत माँ का बेटा है । ये बात याद रखना । मेरी सेवा तुजसे हो या ना हो लेकिन मेरी सेवा से पहले भारत माँ की सेवा करना । " से सब सुन के कबीर की आँखों मे भी आँसू आ जाते है । और वो बोलता है । " माँ मेरा वादा है तउजे मुज पर गर्व होगा एक दिन । तुम चाहती हो ना की मे देश की सेवा करू । तो मे जरूर करूंगा । " और फिर कबीर आँखों मे आँसू के साथ अपनी माँ को गले लगा लेता है । और वो जानकी को देखता है जानकी की आँखों मे भी आँसू थे । फिर तीनों मिल के खाना खाते है जानकी उन दोनों के साथ एक परिवार की तरह घुल मिल जाती है । फिर तीनों खाना खाके उठते है । कबीर छत पर जाता है और जानकी सब साफ सफाई मे कबीर की माँ की मदद करती है । और फिर वो कबीर के पास जाती है । कबीर कुछ सोचते हुए दूर बड़ी बड़ी बिल्डिंगों को देख रहा था । जानकी आके कबीर के बाजू मे खड़ी हो जाती है । फिर वो भी उन बड़ी बड़ी बिल्डिंगों को देखने लगती है । फिर वो कबीर से पूछती है । " क्या सोच रहे हो कबीर? " कबीर एक गहरी सांस लेते हुए बोलता है । " ये बड़ी बड़ी बिल्डिंगे देख रहे हो? इसमे काफी बड़े बड़े लोग रहते होंगे । करोड़ों रुपये होंगे उन लोगों के पास पर फिर भी वो लोग स्ट्रेस मे रहते होंगे । क्यों की उन लोगों मे अंडर ही अंडर एक होड लागि हुई होती है सब से आगे निकलने की । और हमारे आस पास देखो । सभी लोग आराम से सो जाते है । जानती हो क्यों ? " जानकी को पता नहीं होता वो मना करते हुए पूछती है । " क्यों ? " कबीर बोलता है । " क्यों की इन लोगों को कोई टेंशन नहीं होती की कोई उन्हे चोट पहुचाने की कोशिश कर सकता है । और वो लोग रोज महेनत कर के पैसे कमा के खाते है । फिर दूसरी और वो बड़े बड़े लोग पैसे तो कमाते है । लेकिन रिश्ते कमा नहीं पाते । " जानकी बोलती है । " कबीर तुम ये सब क्या बोल रहे हो? मुजे समज नहीं आ रहा । " कबीर बोलता है । " मेरा कहना है की ये सब हो रहा है अमिर ऊंची बिल्डिंग मे रह रहे है मिडल क्लास हर रात खुशी से अपने परिवार के साथ वक्त बीतता सब होता है किसी को डर नहीं होता की कल को कोई आके इन पर राज करने लगेगा इन पर हमला करेगा या फिर आके इनको मार देगा । जानती हो ? इन सब की वजह एक ही चीज है । " जानकी बोलती है । " क्या वजह है ? " कबीर जानकी की और देख के बोलती है । " क्यों की मेरे और तुम्हारे पापा जैसे लोग देश की बॉर्डर पर हमारी रक्षा करने वाले देशभक्त है इस लिए । इन सब को पता नहीं है । लेकिन इनके अदर भरोसा है की देश के जवान उन्हे कुछ नहीं होने देंगे । और मे सभी सोल्जर और एजंट की इसी वजह से इज्जत करता हु क्यों की वो दिल से अपनी जान की बाजी लगा के देश की सेवा मे जूटे हुए है । पर अफसोस की मे देश की सेवा के लिये चला गया तो मेरी माँ यहा अकेली पद जाएगी इसी बात की वजह से मेने खुद को रोके रखा है । " जानकी बोलती है । " गुरु ? शिवाजी महाराज और दूसरे महान राजा जिन्होंने देश के लिए जान दी और दुश्मनों से लड़े जानते हो वो लोग ऐसा किस वजह से कर पाए थे? क्यों की उनकी माँ भी वीरांगना थी । जीजाबाई ने शिवाजी के जन्म से पहले ही सोच लिया था की उनका होने वाला बेटा अपने देश के लिए लड़ेगा । उन्होंने उसको एक वीर बनाया । जीजाबाई जैसी विरर माओ की वजह से ही हमारे देश के पास वीर देशभक्त है । तुम्हारी माँ भी जीजाबाई जैसी एक वीर नारी है । तुम देश की सेवा करो तो उन्हे इस बात से कोई डर नहीं रहेगा उल्टा उन्हे गर्व होगा । " कबीर बोलता है । " और ये बात जान के ही मेने एक नया फैसला लिया है । की मे ईगल का एजंट बनूँगा । एक प्रॉपर ट्रेनिग और सारी एक्साम पास करूंगा और रेंक हाँसील कर के एक एजंट बनूँगा और अपने पापा को ढूँढूँगा । " ये सुन के जानकी भी गर्व से चौड़ी हो जाती है । और वो इस बात से बहोत खुश होती है । "
Free reading for new users
Scan code to download app
Facebookexpand_more
  • author-avatar
    Writer
  • chap_listContents
  • likeADD