join 2

1076 Words
पिछले चेपटर मे देखा की कबीर अब कॉलेज मे पढ़ाई कर रहा है । एक दिन वो केंटीन मे बैठा होता है । तब एक उसके ही उम्र की लड़की आके उस टेबर पर बहाने से बैठ जाती है । और लेपटॉप मे कुछ काम करने लगती है । फिर कबीर उसको बोलता है की वो फालतू मे उसके फोन को हैक करने की कोशिश ना करे । और फिर वो उस लड़की के पूछने पर बोलता है की उसको कैसे पता की वो फोन हेक करने की कोशिश कर रही है । फिर वो लड़की कबीर से बात करती है और फिर कबीर को बोलती है की एक जगह है जहा कबीर जैसे ही स्टूडेंट्स होते है । ये बोल के वो लड़की उसको एक शॉप पर ले जाती है जहा एक बड़े बाप के बिगड़ेल बच्चे ने अड्डा बनाया हुआ था । वो कबीर को एक ऑफिस मे ले जाती है जहा जैसे ही कबीर अंडर जाता है वो लड़की दरवाजा बाहर से बंध कर देती है । फिर वहा पर पता चलता है की सब राम स्वामी ने करवाया कबीर के मिलने के लिए । अब आगे । कबीर एक कुर्सी पर बैठ जाता है । और फिर बोलता है । " तो 5 साल बाद एसी तो क्या मुसीबत हो गई की आप यहा आये ? और ऊपर से मुजसे मिलने के लिए ये सब ड्रामा भी किया । वैसे वो लड़की कौन थी? मुजे लगभग जाल मे फसा ही लिया था अगर वक्त पर मुजे उके पाव मे गन ना दिखती तो । " राम स्वामी बोलते है । " वो नई लड़की है । और उसने जान बूच के वो गण ऐसे रखी थी जिसे तुम उसको देख लो । ताकि तुम समज जाओ की मे या फिर कोई और तुमसे मिलना चाहता है । वो टॉप रेंक की ट्रेनी है । सभी जगह पर अच्छा कर रही है । फील्ड मे भी और टेक्निकल काम मे भी । उसने अकेले ही एक सेटेलाइट को हैक किया हुआ है । " कबीर बोलता है । " ठीक है समज गया अब उसकी कुंडली मत दीजिए मुजे । और अब ये बताइए की आप यहा क्या करने आये है । मेरे ख्याल से हम अपनी तरह से जी रहे है बिना कोई प्रॉब्लेम के । तो फिर आप यहा है इस बात का कोई तर्क नहीं बनता । और वैसे भी मेरे पापा आप के बस एक एजंट थे उससे ज्यादा कुछ नहीं तो आप मुजसे बस यूही मिलने तो नहीं आये होंगे । " राम स्वामी उठाते है और खिड़की के पास खड़े होके बोलते है । शेरसिंह सही कहता था तुम्हारे बारे मे । तुम सच मे काफी होशियार हो । और हा तुम्हारे पापा को मैने ही ट्रेनिंग दी थी । वो मेरा सब से खास एजंट था । और रही बात मेरे यहा आने की तो बात ये है की तुम्हें अब हमारे सिस्टम को हैक करने का ख्याल छोड़ना होगा । " कबीर थोड़ा चोंक जाता है वो बोलता है । " क्या? अ अ आप क्या बोल रहे है? " राम स्वामी बोलता है । " पिछले दो साल से तुम बस हैकिंग की ही किटाबे पढ़ रहे हो । जाहीर है तुम्हारे पापा ने तुम्हें हमारी उस वेबसाइट के बारे मे बताया ही होगा जिससे हम सभी लोगों को हायर करते है । वहा तुम्हारी फेक प्रोफ़ाइल थी । तुम पिछले छे महीने से लगे हो हमारी सिस्टम मे घुसने के काम मे । तो अब सवाल पूछने की बारी मेरी है । तो बोलो आखिर क्यों घुस रे हो हम लोगों की सिस्टम मे? " कबीर हसने लगता है और फिर बोलता है । " तो आखिर कार पकड़ा ही गया । सोचा था की आप लोगों को काफी वक्त लगेगा मुज तक पहुचने के लिए । " राम स्वामी बोलते है । " सरकारी डिपार्टमेंट भले ही हो लेकिन हमारा काम प्राइवेट काम से भी फास्ट होता है । तुम्हें शायद पता नहीं है पर हम किसी को भी मार सकते है हम पर कोई एक्शन नहीं होता । ना ही हमे कोई पर्मिशन चाहिए । " कबीर बोलता है । " तो ठीक है जो भी करना है करो मुजे कोई फरक नहीं पड़ता जेल मे डाल देना है तो डाल दो । " राम स्वामी बोलते है । " तुम्हारे पापा तक भी में ऐसे ही पहुचा था । उन्होंने पुलिस की वेबसाइट हैक की और फिर अपने दोस्त का नाम रेकॉर्ड से गायब कर दिया । जब उनको पकड़ने 10 पुलिस वाले गए तो वो उनका मुकाबला करते हुए पकड़ा गया था । और उन पुलिसवालों का कहना था की तुम्हारे पापा मे काफी दम है पूरा मुह सूज गया था एक का तो । वो भी ऐसे ही बोला था और उसी जसबे के कारण मेने उन्हे ईगल मे जॉइन किया था । तो अब मे ये चाहता हु की तुम भी ईगल जॉइन करो । " कबीर सीधा बोलता है । " कभी नहीं । " और फिर वो उठ खड़ा होता है फिर वो गुस्से से बोलता है । " मेरे पापा को खो के मेरी माँ पहले से ही टूट चुकी है अगर उन्हे पता चला की मे भी उसी राह पर हु तो वो जी नहीं पाएगी हर दिन इसी डर मे जिएगी की मुजे कुछ हो ना जाए । उन्होंने अपना पति खोया है अब बेटा खोने की हिम्मत नहीं है उनमे । " ये बोल के कबीर वहा से चला जाता है । और उसके जाने के बाद वो लड़की अंडर आती है । तब राम स्वामी कुर्सी पर बैठे हुए थे । वो बोलते है । " सुनो जानकी ? मुजे ये आदमी किसी भी कीमत पर ईगल मे चाहिए । सिर्फ ये ह एक है जो शेरसिंह को ढूंढ सकता है । मे जानता हु की वो हमारे सिस्टम मे घुस के अपने पापा के बारे मे पता लगाना चाहता है । लेकिन सिस्टम मे उसके पापा के बारे मे कुछ नहीं है सब चला गया है । तुम्हारे ख्याल से हमे क्या करना चाहिए? " जानकी बोलती है । " पर्मिशन हो तो मेरे पास एक प्लान है अगर आप सुनना चाहे तो । " दूसरे दिन कबीर कॉलेज से घर आता है । तब वो देखता है की जानकी वहा उसकी माँ के साथ है । और ये देख के वो चोंक जाता है । आखिर क्या चल रहा था जानकी के दिमाग मे? उसका क्या प्लान था? और क्या वो कामयाब होगी? जानिए अगले चेपटर मे ।
Free reading for new users
Scan code to download app
Facebookexpand_more
  • author-avatar
    Writer
  • chap_listContents
  • likeADD