bc

EAGAN SOURCE

book_age4+
0
FOLLOW
1K
READ
adventure
tragedy
superpower
like
intro-logo
Blurb

it's good for everyone.

chap-preview
Free preview
EAGAN SOURCE PART 1
परिचय : इस दुनिया का नाम है इगन सोर्स । इस दुनिया में लोगो के पास कुछ अजीब powers हैं । यहां के इंसान अलग अलग जानवरों के powers को एक्सेस कर सकते हैं , जो इन्हें जीने का उद्देश्य देती है । यहां हर इंसान एक दूसरे से बेहतर बनने की होड़ में है ।​ EGAN source में बच्चों के जन्म के साथ ही उनमें कुछ शक्तियां होती है जिन्हे मोसान कहते है । यह शक्तियां बच्चों की रक्षा करती है । कोई इंसान किस जानवर कि powers को एक्सेस कर पाएगा इसका फैसला उनके आवास , रहन सहन, और उनकी खराब परिस्थियां करती है । क्योंकि जब भी इंसान किसी गंभीर परिस्थिति में फंसता है तब वह किसी न किसी जानवर की तरह प्रतिक्रिया अवश्य करता है । और वह जिस जानवर की तरह रिएक्ट करता है वहीं उसकी मुख्य पहचान बन जाती है । साथ ही वह इंसान उस जानवर की powers को भी एक्सेस कर सकता है । इसके अलावा वह ट्रेनिंग और मेहनत से दूसरे जानवरों के powers को भी एक्सेस कर सकता है । बच्चों को उनकी शक्तियों को पहचानने और उसके इस्तेमाल को सीखने के लिए जहां ट्रेनिंग दी जाती है , उसे श्वांक कहते हैं । यह तीन दर्जे का होता है , पहले आता है विलेज श्वांक, यह तीसरे दर्जे का श्वांक है । दूसरे दर्जे पर नगरोस श्वांक है , और पहले दर्जे के श्वांक को सर्तभ श्वांक कहा जाता है । 11 साल की उम्र तक बच्चों को विलेज श्वांक में ट्रेनिंग दिया जाता है उसके बाद उन्हे ऊंचे दर्जे के श्वांक में एडमिशन लेना होता है । इन सब के बावजूद इस दुनिया की 70 % आबादी इन सबसे दूर रहकर सामान्य जीवन जीना चाहती है जिसके कारण अलग अलग देशों की सरकार ने श्वांक ट्रेनिग और लोगो के powers को एक दायरे तक रखने के लिए कई नियम भी बनाए हैं । जब सबसे ऊंचे दर्जे के श्वांक से बच्चों की ट्रेनिंग पूरी हो जाती है तब उन्हे एक खास Weapon और नाम दिया जाता है । साथ ही उन्हें बिस्टस जितने के लिए छोड़ दिया जाता है । जब कोई इंसान किसी विलेज के ताकतवर लोगो को हराकर जीतता है तब उसे बिस्तस कहते है , यह एक सम्मान की बात होती है । EGAN SOURCE :- The beginning स्पाइरल विलेज का सीन दिखाया जाता है जहां एक छोटा बच्चा Deus अपने बिस्तर पर सोते हुए सपना देख रहा है , वह देखता है कि एक खुखार जानवर उसका पीछा कर रहा है और Deus उससे बचने के लिए भाग रहा है । तभी वह दौड़ते हुए गिर जाता है । Deus बहुत डरा हुआ है क्योंकि वह खूंखार जानवर उसे मारने ही वाला होता है , अचानक उसके आस पास की झाड़ियां हिलने लगती है और वह खूंखार जानवर वहां से भाग जाता है । इतने में Deus की आंखे खुल जाती है और डर के मारे वह रोने लगता है । और अपनी मम्मी को आवाज लगाता है । उसके मम्मी पापा नीचे के कमरे में सो रहे होते हैं जो Deus की आवाज सुनकर उसके पास आ जाते है । और उसे अपने कमरे में सुला देते हैं । तभी Deus की मम्मी उसके पापा से कहती है की Deus छोटी छोटी चीजों से डर जाता है उन्हे नही लगता की वह जानवरों की powers को एक्सेस करने के लिए बना है , इसके बजाय वह सामान्य जीवन जी सकता है । उसके पापा कहते है ये तो समय ही बताएगा । अगली सुबह होती है आज Deus के लिए बहुत खास दिन है क्योंकि आज Deus का जन्मदिन है और आज उसके पापा उसका एडमिशन विलेज श्वांक में कराने वालें है । Deus बहुत खुश होता है क्योंकि एक साल पहले उसके पापा के पास पर्याप्त पैसे नहीं होने की वजह से वह 7 साल की उम्र में एडमिशन नहीं ले पाया था । पर Deus के पापा ने उसे श्वांक training के बारे में थोड़ा बहुत सिखाया होता है । विलेज श्वांक में Deus का एडमिशन हो जाता है principal कहते हैं कि Deus अगले दिन से यहां ट्रेनिंग करने आ सकता है । शाम को जब वह अपने दोस्तों के साथ गांव के पास वाले मैदान में खेल रहा होता है तभी उनकी ओर कहीं से धूल उड़ने लगती है , वो देखते हैं कि नदी के दूसरी ओर दो लोगों में घमासान लड़ाई चल रही है । तभी उन लोगो में से एक के हाथ पर वॉबलर का और दूसरे आदमी के गले पर रोबिन का सिम्बोल निकल आता है । वॉबलर वाला आदमी स्टिकहोल्ड पावर यूज करता है और रोबिन वाले को हरा देता है इसी के साथ दोनों की लड़ाई खत्म हो जाती है । DEUS अपने दोस्तों से पूछता है कि क्या विलेज श्वांक में यह सब सिखाया जाता है । उसके दोस्त कहते है कि उनके मास्टर SPINY ECHIDNA के powers को एक्सेस कर सकते है । Deus विलेज श्वांक जाने के लिए अब और भी ज्यादा एक्साइटेड होता है । अगले दिन Deus विलेज श्वांक चला जाता है जहां उसे मास्टर वेन उसके उम्र के स्टूडेंट्स के पास लेकर जाते हैं । मास्टर वेन सभी को Deus से परिचय कराते हैं और उनसे पूछते है कि कौन Deus का दोस्त बनेगा , पर उनमें से कोई सामने नही आता । तब मास्टर वेन कहते है कि Rino, Deus का दोस्त बनेगा और सभी को ट्रेनिंग ग्राउंड में जाने के लिए कहते है । Deus बाकी बच्चों से पूछता है कि Rino कौन है और कहां है । बच्चे कहते है कि वह अभी नहीं आया है , तभी वहां एक बच्चा भागता हुआ आता है जिसकी यूनिफॉर्म पर कीचड़ लगा होता है , बाकी बच्चे Deus से कहते है की ये Rino है क्लास का सबसे शरारती बच्चा , जो तुम्हारा दोस्त बनेगा और वो ट्रेनिग ग्राउंड में जाने लगते है । Deus , Rino को खुद से इंट्रोड्यूस करता है । Rino कहता है कि वह एक शर्त पर उसका दोस्त बनेगा , कि जब कभी Deus shwank स्टार जीतेगा , तो उसे Rino को देना होगा , Deus तैयार हो जाता है । To be continued...... Writer :- Griko7 © Griko7 पिछले एपिसोड में आपने देखा था कि Deus, रीनो को खुद से इंट्रोड्यूस करता है । Rino एक शर्त पर उसका दोस्त बनने के लिए तैयार होता है कि जब कभी Deus shwank star जीतेगा, तब उसे rino को देना होगा । एपिसोड 2 Deus rino की शर्त को मान जाता है और दोनों दोस्त बन जाते हैं । Deus Rino से पूछता है कि उसकी यूनिफॉर्म इतनी खराब कैसे हो गई । Rino बताता है कि रास्ते में उसे एक खरगोश मिला था जोकि बीच रास्ते में फस गया था । उसके अगल बगल से गाडियां गुजर रही थीं । उस खरगोश को बचाने के लिए rino ने थोड़ी मस्कत की और इसके चक्कर में वो कीचड़ में गिर गया और उसकी यूनिफॉर्म खराब हो गई । Rino deus को जल्दी ट्रेनिंग ग्राउंड में चलने के लिए कहता है । नही तो मास्टर वेन उन्हे पनिश कर सकते हैं । दोनों ट्रेनिंग ग्राउंड पर पहुंच जाते हैं । मास्टर वेन उनसे कहते हैं कि आज उन्हे Fox 🦊 के powers और ability के बारे में बताया जाएगा , वे कहते हैं कि जंगल में सबसे ज्यादा चालाक जानवरों की लिस्ट में fox 🦊 का नाम ऊपर में आता है । क्योंकि जब कभी उस पर मुसीबत आती है , तब वह दुम दबाकर भाग जाता है ऐसा करके वह खुदको सुरक्षित रखता है । Deus पूछता है कि fox 🦊 अपने मुसीबतों का सामना क्यों नहीं करता । मास्टर वेन Deus को समझाते हुए कहते हैं कि सभी जानवरों की कोई न कोई कमजोरी जरूर होती है जिसे उन्हे दूसरे जानवरों से छिपाकर रखना होता है ताकि दूसरे जानवर उसकी कमजोरी का फायदा उठाकर उनका शिकार ना कर सके । प्रकृति ने सभी को कुछ ऐसा ही बनाया है । और यह fox 🦊 की मुसीबत पर निर्भर करता है कि वह भागेगा या उसका सामना करेगा । rino कहता है अच्छा ये बताईए मास्टर ! क्या आप किसी ऐसे एनिमल के बारे में जानते हैं जोकि बहुत खतरनाक हो जिससे सब एनिमल डरते हो , आप भी 😅 ? मास्टर वेन rino से कहते हैं कि जबतक वो सब विलेज श्वांक में हैं तबतक किसी डेंजरस एनिमल के बारे में नहीं बता सकते । इन सब के बारे में उन्हे नगरोस श्वांक में बताया जाएगा । मास्टर वेन सभी को luston के moves की प्रैक्टिस करने के लिए कहते हैं साथ ही rino को deus की मदद करने के लिए कहकर श्वांक ऑफिस में चले जाते हैं । Rino deus से कहता है कि मास्टर वेन बहुत कमजोर है जब भी वह कुछ पूछता है खासकर डेंजरस एनिमल्स के बारे में तो वो बात को टाल देते हैं और बस उसकी छोटी छोटी गलतियों पर डांटते रहते हैं । Deus हसने लगता है और कहता है कि हो सकता है मास्टर तुम्हे किसी चीज से बचाना चाहते हों । rino उससे पूछता है कि उसे ऐसा क्यों लगता है । deus बताता है कि उसके माता पिता भी उसके सामने उन सब चीजों की बात नहीं करते जिससे deus को डर लगता है । जैसे जंगल 😅 दोनों ठहाके लगाके हसने लगते हैं । Deus कहता है कि उसे luston के moves के बारे में कुछ नहीं पता । rino बताता है कि बच्चों के जन्म के साथ ही उनमें कुछ powers होती हैं । उस पावर को यूज करने के लिए luston के moves सिखाए जाते हैं । इसमें स्टूडेंट्स अपने अंदर की पावर को 20 अलग अलग तरीकों से यूज कर सकते हैं । चुकीं deus का एक साल skip हो गया है तो उसे ज्यादा ट्रेनिंग करनी होगी । Rino कहता है कि luston में 20 moves हैं लेकिन अभी तक उन्होंने बस 5 moves ही सीखे हैं । जिसे वह deus को दिखाने लगता है । Deus को rino के साथ बहुत अच्छा लग रहा होता है। धीरे धीरे दिन बीतने लगते हैं , एक दिन rino और deus खेल रहे होते हैं तब Deus का पैर फिसल जाने से वह गिरने ही वाला होता है कि वह एक अलग पावर मूव करके खुद को गिरने से बचा लेता है । rino हैरान हो जाता है और पूछता है कि उसने यह मूव कहां सीखी । deus बताता है कि जब उसका एक साल skip हुआ था तब वह बहुत दुखी हो गया था और अपने मम्मी पापा से नाराज होकर उनसे बाते नहीं कर रहा था । तब उसके पापा ने उसका मन रखने के लिए श्वांक रूल्स के अगेंस्ट जाकर उसे कई सारे पावर moves सिखाए थे । deus rino को इस बात के लिए मना लेता है कि वह इसके बारे में किसी को कुछ न बताए । बदले में वह एक दो पावर moves rino को भी सिखाने के लिए तैयार हो जाता है । deus बताता है कि उसके पापा हमिंग बर्ड के powers को एक्सेस कर सकते है जिससे उनको हाई स्पीड और एक्सीलरेशन की powers मिलती है । deus की मम्मी चाहती है कि deus एक नॉर्मल लाइफ जीए, जबकि वह इससे बिल्कुल अलग सोचता है उसका सपना तो बहुत सारे shwank जितना है । deus rino से पूछता है कि उसके पापा किस एनिमल की powers को एक्सेस कर सकते हैं ? rino थोड़ा मायूस हो जाता है और बताता है कि उसे नही पता कि उसके मम्मी पापा कौन है ? और कहां है ? उसे जहां तक याद है वह एक ऑर्फन क्लब में था जहां से मास्टर वेन ने उसे गोद लिया था तब से वह मास्टर वेन के साथ रहता है । दोनों की दोस्ती दिन प्रति दिन गहरी होती चली जाती है दो साल का समय बीत जाता है अब वे दस साल के हो जाते हैं । अब उन्हे विलेज श्वांक से निकलने के लिए बस एक साल का टाइम और बचा है । मास्टर वेन सभी बच्चों को बताते हैं कि हर साल विलेज श्वांक के दो स्टूडेंट को नगरोस श्वांक में एडमिशन दिलाया जाता है जिसका पूरा खर्चा विलेज श्वांक खुद उठता है । और उन दो स्टूडेंट्स के चयन के लिए विलेज श्वांक में competition रखा जाता है । मास्टर वेन बताते है कि यह competition दो फेस में होगा और हर फेस 4 महीने में कंप्लीट होता है । पहले फेस के चार महीनों के दौरान बच्चों में luston के moves के इस्तेमाल और उनकी ताकत को परखा जाता है । दूसरे फेस के चार महीनों में स्टूडेंट्स के सामने अनेक परिस्थितियां रखी जाती हैं ताकि उनके अंदर के एनिमल पावर को एक्टिव किया जा सके । साथ ही उनके इंटेलिजेंस को भी चेक किया जाता है । दोनो फेस के स्कोर के हिसाब से दो स्टूडेंट्स को सेलेक्ट कर उन्हे नगरोस श्वांक में एडमिशन दिलाया जाता है । सभी स्टूडेंट्स इस competition के लिए एक्साइटेड होते हैं । और उनकी तैयारी शुरू हो जाती है । Rino Deus से कहता है कि वह इसी मौके की तालाश में था अब वह आने वाले competition को जीतकर विलेज श्वांक से बाहर निकल सकता है और उसे मास्टर वेन की डांट भी नहीं सुननी पड़ेगी । Deus कहता है कि वह अपने मम्मी पापा को छोड़कर जाना नहीं चाहता पर वह competition में पूरा जोर लगाएगा । © Griko7 पिछले एपीसोड में आपने देखा था कि विलेज श्वांक में एक competition रखा जायेगा , जिसमे दो स्टूडेंट्स के पास यह मौका होगा कि वे नगरोस श्वांक में निशुल्क एडमिशन ले पाएंगे । Ep 03 Competition के पहले फेस में अच्छा स्कोर करने के लिए स्टूडेंट्स को luston के 20 moves को हाई लेवल पर परफॉर्म करना होगा । Deus और rino ने luston moves के साथ साथ कई सारे पावर moves की प्रैक्टिस भी अच्छे से कर ली होती है । हालांकि इसके बारे में दूसरों को नही पता होता । Deus कहता है कि वो पावर moves को अलग से परफॉर्म नहीं कर सकते क्योंकि ऐसा करने पर उनका सीक्रेट रिवेल हो जायेगा । और उन्हे इसके लिए पनिशमेंट भी मिल सकती है । Rino एक प्लान बनाता है जिसमे वो बताता है कि उन्हें luston और पावर moves को कंबाइन कर यूज करना होगा । जिससे नगरोस स्टाफ को उनपर शक ना हो । Rino आगे बताता है कि उसके पास एक बुक है जिसमे दो powers को कंबाइन करने के बहुत सारे मैथड हैं । पहले फेस की शुरुवात में अभी भी एक महीने का समय बचा है , जिसमे वो कंबाइन पावर की अच्छी खासी तैयारी कर सकते हैं । एक महीने का समय बीत जाता है , competition के पहले फेस की शुरुवात होती है । सभी स्टूडेंट्स को अपनी पोटेंशियल शो करने के लिए 7-7 दिन का समय दिया जाता है । जिसमे स्टूडेंट्स luston के moves को अलग अलग तरीकों से परफॉर्म कर रहें होते हैं । धीरे धीरे समय गुजरने लगता है rino और Deus अपने बनाए प्लान के हिसाब से luston और पावर moves को कंबाइन कर शो करते हैं । नगरोस स्टाफ को लगा कि rino और Deus luston moves को एक्सट्रीम लेवल पर यूज कर सकते हैं । लेकिन मास्टर वेन को दोनों पर शक हो जाता है , क्योंकि उन्होंने स्टूडेंट्स को जैसे सिखाया था । यह उससे अलग होता हैं, पर वें उन्हे कुछ नहीं कहते । सभी स्टूडेंट्स को उनके परफॉर्मेंस के हिसाब से स्कोर दे दिया जाता है जिसमें rino , Deus और तेंजो का नाम सबसे ऊपर होता है । नगरोस स्टाफ बताते हैं कि Competition के दूसरे फेस के दौरान स्टूडेंट्स के सामने अलग अलग परिस्थितियां रखी जाएंगी जिससे उन्हें पता चल पाएगा कि वे किस स्पेसिफिक एनिमल की पावर को एक्सेस कर पाएंगे । दूसरे फेस की शुरुवात से पहले मास्टर वेन rino और Deus को अकेले में मिलने के लिए बुलाते हैं और कहते हैं कि वें इस बात की परवाह नहीं करते कि उन दोनों ने पावर moves कहां से सीखे होंगे । बल्कि उन्हें यह जानना है कि उन्होंने luston और पावर moves को कंबाइन कैसे किया । क्योंकि दो अलग अलग powers को कंबाइन कर एक अल्टीमेट पावर तैयार करना सिर्फ हाई लेवल के श्वांक में सिखाया जाता है । Deus कहता है कि उसे पावर moves करना उसके डैड ने सिखाया था और powers को कंबाइन करना उन्होंने एक पुस्तक से सीखा है । Rino बताता है कि उसने मास्टर वेन के पुस्तकालय से एक पुस्तक चराई थी । जिसमें दो powers को कंबाइन करने के मैथड हैं , उस पुस्तक से उन्होंने powers को कंबाइन कर यूज करना सीखा । मास्टर वेन rino को डांटते हुए कहते हैं कि उन्होंने किसी को भी पुस्तकालय में जाने की अनुमति नहीं दी है । Rino कहता है कि उसने जो पुस्तक निकाली थी उसे उसने वापस रख दी थी । हालांकि वह झूठ बोल रहा होता है क्योंकि उसने पुस्तकालय से कुल 3 पुस्तकें चुराई होती हैं । और तीनों पुस्तकें अभी भी उसके पास होती हैं । मास्टर वेन rino को यह सजा देते हैं कि वह फेस 2 में हिस्सा तो ले सकता है लेकिन उसके स्कोर काउंट नहीं होंगे । साथ ही वह Deus से कहते हैं कि वह अपने पिता को shwank ऑफिस में आने के लिए कहे । Rino को मास्टर वेन पर बहुत गुस्सा आता है क्योंकि अगर उसके स्कोर काउंट नहीं होंगे तो वो competition कैसे जीत पाएगा । Deus को इस बात की फिकर होती है कि उनकी गलती की वजह से उन्हे विलेज श्वांक से बाहर न निकाल दिया जाए । Next day दोनों के लिए अच्छी खबर होती है उन्हे श्वांक से डिसमिस नहीं किया गया होता बल्कि deus के डैड को श्वांक रूल्स तोड़ने के लिए अच्छा खासा फाइन भरना पड़ गया । लेकिन rino की मुश्किलें बढ़ने लगती हैं , क्योंकि बिना फेस 2 के स्कोर के वह competition नही जीत पाएगा । Competition का फेस 2 शुरू हो जाता है इन चार महीनों के दौरान स्टूडेंट्स को अलग अलग परिस्थितियों से गुजारा जायेगा ताकि उनमें एनिमल पावर एक्टिव हो सके । दो महीने का समय गुजर जाता है । आधे से ज्यादा स्टूडेंट्स को यह पता चल गया होता है कि वो किस स्पेसिफिक एनिमल की powers को एक्सेस कर सकते हैं । नगरोस स्टाफ देखते हैं कि rino और Deus के अंदर की एनिमल पावर किसी भी परिस्थिति में बाहर नहीं आ रही होती । बल्कि वो दोनों किसी भी खराब परिस्थिति में होने पर भी अपनी सूझ बूझ से बाहर निकल जा रहे थे । मास्टर वेन कहते हैं कि ऐसा सिर्फ तब होता है जब आपके पास किसी dangerous एनिमल की पावर हो या आपकी एनिमल पावर बहुत कमजोर हो । फेस 2 पूरा हो जाता है अगले दिन दो स्टूडेंट्स का नाम विलेज श्वांक से जारी किया जाता है जिसमे एक नाम deus का और दूसरा नाम तेंजो का होता है । Rino इस बात से काफी अपसेट होता है कि लिस्ट में उसका नाम नहीं हैं । पर अब वह कुछ नहीं कर सकता क्योंकि मास्टर वेन ने उसे बहुत बुरी तरीके से punish किया है । तेंजो ने खुदको improve कर फेस 2 में अच्छा स्कोर किया होता है , उसे पता चलता है कि वह जिस स्पेसिफिक एनिमल की पावर को एक्सेस कर सकता है वह एक ब्राउन wolf है । Deus और तेंजों को हाई लेवल के नगरोस श्वांक में एडमिशन दिलाया जाता है । Rino Deus को अकेले में बुलाता है और उसे सीक्रेट एक्सेस ऑफ पावर्स की बुक देता है और कहता है कि यह किताब उन तीन पुस्तकों में से एक है जो उसने मास्टर वेन के पुस्तकालय से चुराई थी । यह पुस्तक उसे श्वांक स्टार जितने में मदद करेगी । Deus और तेंजो विलेज श्वांक से चले जाते हैं । 1 साल का समय बीत जाता है अब सभी स्टूडेंट्स जो rino की बैच में थे उनकी उम्र 11 साल की हो गई होती है । उन सभी को बाहर कर नए स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जाता है , rino मास्टर वेन से कहता है कि वह उसका एडमिशन पास के किसी नगरोस श्वांक में कर दें । ताकि वह अपने अंदर की एनिमल पावर को विकसित कर सके । मास्टर वेन कहते हैं कि वह ऐसा नही कर सकते , नगरोस श्वांक में एडमिशन के लिए काफी पैसों की जरूरत होती है और अभी उनके पास पैसे नहीं क्योंकि उन्होंने इस वर्ष की अपनी कमाई ऑर्फन क्लब में डोनेट कर दी है । लेकिन वो कहते हैं कि वह rino को शहर में पढ़ने के लिए भेज सकते हैं । मास्टर वेन बताते हैं कि शहर में उनके बड़े भाई रहतें हैं जोकि एक रेस्टोरेंट चलातें हैं, rino को उनके साथ तब तक रहना होगा जबतक की मास्टर वेन नगरोस श्वांक के लिए पैसे इकट्ठे नही कर लेते । और rino को वहां अपनी पढ़ाई भी आगे करनी होगी । जायज सी बात है मास्टर वेन rino को एनिमल powers से दूर रखना चाहते हैं । Rino के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं होने से उसे मास्टर वेन की बात माननी पड़ती है । © Griko7 पिछले एपीसोड में हमने देखा था, कि मास्टर वेन rino से कहते हैं कि उसे शहर जाना होगा, जहां मास्टर वेन के बड़े भाई रहते हैं । Rino को वहां उनके साथ रहकर अपने आगे की पढ़ाई करनी होगी । Rino के पास दूसरा कोई रास्ता न होने से वह मास्टर वेन की बात मान लेता है । EP 04 मास्टर वेन rino को शरारत ना करने की हिदायत देते हैं और अपने आदमी से कहते हैं कि वह rino को शहर छोड़ आए । शहर पहुंचते ही rino देखता है कि मास्टर वेन के बड़े भाई मास्टर हुक एक बहुत पुरानी रेस्टोरेंट चला रहे हैं । वह उनसे मिलता है , उनसे थोड़ा बात करने के बाद rino सोचता है कि मास्टर हुक दिखने में तो मोटे तंदुरुस्त , मजाकिया अंदाज के आदमी है तो मास्टर वेन उनकी तरह क्यों नहीं हैं ? मास्टर हुक rino से कहते हैं कि वह उसका एडमिशन पास के किसी हाई स्कूल में करवा देंगे , साथ ही वे rino से कहते हैं कि उनके पास बस एक बावर्ची है तो rino को रेस्टोरेंट में उनकी मदद करनी होगी । मास्टर हुक अपना रेस्टोरेंट शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक ओपन रखते हैं , उनका मानना है कि रात में ज्यादातर लोग अपने पार्टनर के साथ खाना खाने के लिए बाहर जाते हैं । ऐसा कहते हुए वह ख्यालों में खो जाते हैं । जहां हुक देखते हैं कि वह भी एक खूबसूरत लड़की के साथ किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने गए हैं । वह लड़की उनसे पूछती है कि खाने में कौनसी डिस ऑर्डर करे ? तभी रेस्टोरेंट के अंदर से एक बूढ़ा आदमी मास्टर हुक पर चिल्लाते हुए आता है वह कहता है कमबख्त हुक तुमने आज मेरा पसंदीदा खाना नहीं बनाया । उस लड़की को लगा था कि हुक किसी अमीर परिवार से हैं लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि हुक उस रेस्टोरेंट में बावर्ची हैं वह उन्हे छोड़कर चली जाती है । तभी rino पूछता है कि वह क्या सोच रहें हैं ? पर मास्टर हुक उसे कुछ नहीं बताते । दो दिन के बाद मास्टर हुक rino का एडमिशन पास के एक हाई स्कूल में कर देते हैं । Rino के दिन बीतने लगते हैं पर उसे इन सब में मजा नहीं आ रहा होता । हाई स्कूल में उसके ज्यादा दोस्त भी नहीं बनते क्योंकि वह हमेशा एनिमल पॉवर्स के बारे में बाते करता रहता । एक दिन rino स्कूल से जल्दी छुट्टी लेकर घर आ जाता है और फिर मास्टर हुक के रेस्टोरेंट चला जाता है । मास्टर हुक ने उसे बताया होता है कि उनके पास एक बावर्ची है । जब rino को रेस्टोरेंट में मास्टर हुक नही मिलते तो वह बावर्ची से मिलने के लिए किचन में चला जाता है । जहां वह देखता है कि मास्टर हुक अपनी एनिमल पावर का यूज करके खाना बना रहे होते हैं rino उन्हे रंगे हाथों पकड़ लेता है । मास्टर हुक घबरा जाते हैं और इस बात को सीक्रेट रखने के लिए कहते हैं । Rino कहता है कि इसके बदले में उन्हें उसके सवालों का जवाब देना होगा । मास्टर हुक तैयार हो जाते हैं , rino मौका पाकर अपने सारे सवाल धड़ल्ले से पूछ बैठता है । मास्टर हुक का सिर चकरा जाता है , वह rino को पानी पिलाकर पूछते हैं कि उसे एनिमल पावर्स में इतनी दिलचस्पी क्यों हैं ? वह उन्हे क्यों एक्सेस करना चाहता है , उसके लाइफ का पर्पस क्या है ? Rino कहता है कि उसे नहीं पता । पर उसे एनिमल पावर्स के बारे में जानने और इस्तेमाल करने में मजा आता है । उसने अभितक इन सब के बारे में कुछ खास नहीं सोचा है । मास्टर हुक कहते हैं कि वह बिल्कुल वेन की तरह सोचता है , वेन को भी शुरुवात से ही इन सब चीजों में काफी दिलचस्पी रही है । वेन ट्रेनिंग में इतना खो जाते थे कि उन्हें किसी चीज की सुध नहीं रहती थी । उनका सपना था कि वह बड़े होकर 100 श्वांक जीते । Rino पूछता है कि आगे क्या हुआ ? मास्टर हुक बताते हैं कि जबतक वो विलेज श्वांक में थे तबतक तो सब ठीक चल रहा था । मास्टर हुक आगे बताते हैं कि " यह दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है " उनमें से एक कड़वी हकीकत यह है कि जब आप किसी ऐसे आदमी को मार देते हो जो एनिमल पावर एक्सेस कर सकता है तब उसकी एनिमल पावर उसे मारने वाले के पास चली जाती है । भले ही इसके खिलाफ कई श्वांक रूल्स बनाए गए हैं , लेकिन इस दुनिया में इतने बुरे लोग भी हैं जो ऐसा करने में बिलकुल भी नही हिचकते । अगर कोई पावर यूजर एक बार इस रास्ते पर चला जाता है तब वह इसका आदि हो जाता है । वह अपने अंदर अनन्त ताकत महसूस करता है , उसे लोगों को मारने में मजा आने लगता है । ज्यादातर यह उन लोगो में होता है जो खतरनाक जानवरों की पावर्स को एक्सेस कर सकते हैं या फिर कोई ऐसा आदमी जो बेहद सनकी हो जिसे बस ताकत चाहिए वो भी बेहिसाब ताकत । 24 साल पहले उनके गांव में भी एक ऐसे ही सनकी ने कदम रखा था , श्वांक war की खास बात यह होती है कि जब कोई श्वांक जितने की इच्छा से आता है तब उसे विलेज के सभी हाई लेवल के पावर यूजर से कंपीट करना होता है । उस दिन भी ऐसा ही हुआ था , हुक और वेन के माता पिता भी हाई लेवल के पावर यूजर थे । बच्चों को विलेज श्वांक से दूर दूसरी जगह पर छिपा दिया गया था । जब वे वापस लौटें तब उन्होंने देखा कि उस सनकी ने सभी पावर यूजर्स को मार दिया था । और उनकी पॉवर्स को लेकर वहां से चला गया था । Rino कहता है कि क्या सरकार ने इस मामले में कुछ नहीं किया ? मास्टर हुक कहते हैं कि सरकार ज्यादातर एनिमल पावर्स के मुद्दों पर जिम्मेदारी नहीं लेती और ऐसे मामलों में तो चाह कर भी कुछ नहीं कर सकती क्योंकि ऐसे लोग अपनी पहचान छिपाने में माहिर होते हैं । जिन स्टूडेंट्स के पैरंट्स की death हुई थी उन्हे ऑर्फन क्लब में डाल दिया गया । हुक और वेन अपने रिश्तेदारों से मदद मांगने शहर चले गए , पर उनमें से किसी ने भी हुक और वेन की आगे की ट्रैनिंग लेने में मदद नहीं की । थक हार कर दोनों भाई एक रेस्टोरेंट के पास बैठ जाते हैं, जिसका मालिक एक 60 साल का आदमी होता है , वह उन दोनों की हालत देखकर उन्हे अपने पास काम पर रख लेता है । वह आदमी दोनों भाइयों में हुक को ज्यादा पसंद करता था क्योंकि हुक उसकी सारी बातें मानता और सबसे ज्यादा मदद करता । जबकि वेन दिनभर बस एनिमल पावर्स के बारे में सोचते रहता । एक दिन वेन अपने भाई से कहता है कि उसे हाई ट्रेनिंग के लिए इस जगह से निकलना होगा और वह रेस्टोरेंट से भाग जाता है । इसके 15 साल बाद उस बूढ़े आदमी की भी death हो जाती है अच्छी बात ये रही कि उसने रेस्टोरेंट मास्टर हुक के नाम पर करवा दी थी । क्योंकि वह उन्हे अपना बेटा ही मानता था । मास्टर हुक कहते हैं कि इन सभी घटनाओं के दौरान उन्होंने अपनी एनिमल पावर एक्सेस करने वाली ability को दर किनार कर दिया और अबतक वह रेस्टोरेंट चला रहे हैं । Rino पूछता है कि मास्टर वेन यह जगह छोड़कर कहां चले गए थे ? मास्टर हुक बताते हैं कि जब वेन वापस लौटे तब उनके पास हाई लेवल की एनिमल पावर्स थी और पावर्स से रिलेटेड बहुत सारी बुक्स । वेन ने हुक को अपने साथ विलेज चलने के लिए कहा लेकिन हुक उनके साथ नहीं गए । जब मास्टर वेन विलेज पहुंचे तब उन्होंने श्वांक जीता और तब से वह उसे चला रहे हैं । मास्टर हुक बताते हैं कि उनका मानना है कि वेन ने अलग अलग मास्टर्स से ट्रेनिंग लेकर खुदको स्ट्रॉन्ग बनाया होगा । जब उन्होंने rino को गोद लिया था तब आखिरी बार उन्होंने हुक से बात की थी । जो लोग विलेज से शहर हुक के पास आते हैं वे बताते हैं कि वेन ने अपने सफर के दौरान काफी कारनामे किए थे । पहले वह मनचले स्वभाव के थे न जाने सफर में उनके साथ क्या हुआ होगा वह एकदम बदल से गए । रेस्टोरेंट में कस्टमर आ जाने से दोनों को अपनी बात रोकनी पड़ जाती है । रात को जब दोनों वापस लौट रहे होते हैं तब rino कहता है कि उसे भी सफर में जाना है । मास्टर हुक अपना माथा पकड़ लेते है । Rino को पता चलता है कि Deus भी इसी शहर के नगरोस श्वांक में ट्रेनिंग ले रहा है । to be continued....... © Griko7

editor-pick
Dreame-Editor's pick

bc

Unscentable

read
1.8M
bc

He's an Alpha: She doesn't Care

read
666.2K
bc

Claimed by the Biker Giant

read
1.3M
bc

Holiday Hockey Tale: The Icebreaker's Impasse

read
905.2K
bc

A Warrior's Second Chance

read
320.1K
bc

Not just, the Beta

read
325.1K
bc

The Broken Wolf

read
1.1M

Scan code to download app

download_iosApp Store
google icon
Google Play
Facebook