EAGAN SOURCE PART 2

1972 Words
पिछले एपीसोड में हमने देखा था कि Rino भी मास्टर वेन की तरह सफर में जाने की सोच रहा होता है , उसे पता चलता है कि Deus भी इसी शहर के नगरोस श्वांक में ट्रेनिंग ले रहा है । एपिसोड 05 Rino के मन में ख्याल आता है कि उसे deus से मिलने के लिए नगरोस श्वांक जाना चाहिए । दूसरी ओर वह सोचता है कि अगर वह मास्टर हुक को अपने साथ चलने के लिए कहेगा तो वह उसे मना कर देंगे । इसलिए rino फैसला लेता है कि वह बिना किसी को बताए deus से मिलने जायेगा । साथ ही मास्टर हुक के पास हाई स्कूल से rino की शिकायते भी जा रही होती है , क्योंकि rino अपनी पढ़ाई में ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा होता । एक दिन मास्टर हुक rino को समझाते हैं कि " तुम्हारे पास सुपर पॉवर्स होने से कुछ नहीं होता , जबतक तुम्हारे पास उसका सही इस्तेमाल नहीं , तुम्हे अपने भविष्य के लिए एक vision रखना चाहिए जो तुम्हे सीखने से मिलेगा । Rino को मास्टर हुक की बात समझ में आती है । वह deus से मिलने का idea कुछ समय के लिए अपने mind से निकाल देता है और अपनी पढ़ाई पर फोकस करता है । Rino सोचता है कि उसे हाई स्कूल में दोस्त बनाने चाहिए जो समय आने पर उसकी हेल्प कर सके , ऐसा करके वह तीन चार दोस्त बना लेता है । मैथिव जोकि rino का सबसे पहले दोस्त बनता है । उसे भी एनिमल पावर्स में इंटरेस्ट होता है हालांकि वह उन powers को एक्सेस नहीं करना चाहता , वह तो बस उनके बारे में study करना चाहता है । Rino की दूसरी दोस्त का नाम रोमा होता है जिसके साथ rino की दोस्ती कुछ ऐसे हुई होती है । एक दिन rino मैथीव को मास्टर वेन की कहानी सुना रहा होता है और रोमा को भी कहानियों में दिलचस्पी होती है , क्योंकि वह एक writer बनना चाहती है । और उसे लगता है कि rino की कहानियां उसके लिए एक अच्छी शुरुवात होगी , हालांकि वह उसकी कहानियों पर यकीन नहीं करती । Rino की तीसरी दोस्त का नाम वर्षा होता है जिसकी rino के साथ ज्यादा दोस्ती तो नहीं होती , क्योंकि वह टॉपर स्टूडेंट्स में से एक होती है , रोमा और मैथिव से दोस्ती होने की वजह से उसे rino के साथ भी रहना पड़ता है । वर्षा को rino की बातें बिलकुल अच्छी नहीं लगती , उसे तो अपनी नॉर्मल लाइफ ज्यादा पसंद है । Rino को धीरे धीरे हाई स्कूल में मजा आने लगता है । मैथिव रोज उन्हे नए नए एनीमल्स के बारे में इंट्रोड्यूस करता , rino सभी को एनिमल पावर्स के बारे में बताता , रोमा अपनी लिखी कहानियां सुनाती , और वर्षा उफ ! वो लड़की तो बस अपनी पढ़ाई करती रहती । Rino सभी को ऐसे दिखाता जैसे इस दुनिया में एनिमल पॉवर्स ही सबकुछ है , इंसानों को पता तो चलना चाहिए उनमें कौनसी खास पॉवर्स हैं , बिना उनके इंसान कुछ भी नहीं । मैथिव और रोमा तो मानो rino की बातों में खो से गए होते हैं । तभी वर्षा चिड़चिड़ाते हुए कहती है कि :" rino बस करो ये सब ! बिना एनिमल पॉवर्स के भी इंसान बहुत कुछ कर सकते हैं और जो वो करते हैं वहीं उन्हे खास बनाता है ।" और वर्षा वहां से चली जाती है । Rino उसकी बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देता और मैथिव, रोमा को बताता है कि वह एक सफर पर जायेगा जहां वह अलग अलग मास्टर्स से ट्रेनिंग लेगा ताकि वह खुदको स्ट्रॉन्ग बना सके । मैथिव पूछता है कि वह सफर पर कब जायेगा , rino कहता है :" शायद हाई स्कूल के बाद । जब rino और मैथिव ग्राउंड पर खेलने जा रहे होते हैं तब वहां वह वर्षा को देखते हैं जो फूलों को पानी डाल रही होती है । Rino कहता है कि सफर से लौटने के बाद वह वर्षा को अपने गांव लेकर जायेगा जहां वह उसे एहसाह कराएगा कि एनिमल पावर्स की बात ही अलग है । मैथिव हसने लगता है और कहता है कि :" हो ही नहीं सकता कि वर्षा तुम्हारे साथ जाए । तुम्हे तो उसके बारे में ठीक से पता तक नहीं की उसके साथ क्या हुआ था । मैथिव बताता है कि " जब वर्षा अपने गांव के विलेज श्वांक में थी तब उसके पास उसकी पालतू बिल्ली थी जोकि वर्षा को बहुत पसंद थी वह उसके साथ खेलती, ट्रेनिंग करती । एक दिन वर्षा अपने बिल्ली के साथ विलेज श्वांक से घर जा रही थी तब उसे एक घायल कबूतर मिला , जिसे कुछ बदमाश बच्चे पकड़ना चाहते थे , वह उस कबूतर को पत्थरों से मार रहे थे । वर्षा को उन लोगों पर बहुत गुस्सा आता है और उसी समय उसके अंदर की एनिमल पावर एक्टिव हो जाती है जोकि एक Queen Alexandra's birdwing की थी । उसके अंदर से इतनी energy बाहर निकली , जो गलती से उसकी बिल्ली और कबूतर की ओर चली गई जिससे दोनों की death हो गई । तब से वर्षा को एनिमल पावर्स से नफरत है और वह बस एक आम जिंदगी जीना चाहती है । Rino excited होकर कहता है :" क्या कह रहे हो मैथिव ! Queen Alexandra's birdwing की पावर्स तो बस उन गिने चुने लोगो में होती है जिनका दिल साफ होता है । हालांकि बर्ड्विंग की पावर ज्यादा स्ट्रॉन्ग नहीं होती लेकिन बहुत कम लोगों में ही पाए जाने से इनकी एहमियत बढ़ जाती है । मैथिव देखता है कि Rino को उस कबूतर और वर्षा के बिल्ली की मौत का ज्यादा फर्क नही पड़ रहा होता , वह तो बस एनिमल पावर्स के बारे में सोचते जा रहा है लेकिन मैथिव rino से कुछ नहीं कहता । Rino मैथिव से पूछता है कि एनिमल पावर्स को और कितने तरीकों से एक्टिव किया जा सकता है , मैथिव बताता है कि इसके लिए उसे पावर सोर्सेज की किताब देखनी पड़ेगी , जोकि बस नगरोस श्वांक में पाई जाती है । Rino कहता है कि वह वर्षा के साथ अपनी दोस्ती को बढ़ाना चाहता है ताकि वह उसे समझ सके । ( हालांकि rino के दिमाग में एक प्लान चल रहा होता है कि वह किसी तरीके से वर्षा के अंदर की एनिमल पावर को एक्टिव कर सके और देख सके असल में बर्ड्विग की पावर कैसी होती है । Rino कहता है कि उन्हें power सोर्सेज की किताब लेने के लिए , किसी से मिलने नगरोस श्वांक जाना होगा , पर इसके लिए अभी काफी समय है । रात को जब rino अपने कमरे में होता है तब मास्टर हुक उससे मिलने के लिए आते हैं , पर rino किसी और चीज के ख्याल में खोया होता है । मास्टर हुक उससे पूछते हैं कि उसे हाई स्कूल में पढ़के कैसे लग रहा है ? Rino बताता है कि हाई स्कूल में उसे मजा तो आ रहा है पर अभी वह बिल्लियों के बारे में सोच रहा है । वह मास्टर हुक से पूछता है कि क्या उन्हें बिल्लियों के बारे में कुछ खास बात पता है ? मास्टर हुक सोचते हैं कि आज rino को क्या हो गया है फिर खुश हो जाते हैं कि rino अब एनिमल पावर्स के अलावा दूसरी चीजों में भी दिलचस्पी ले रहा है हालांकि उन्हें पूरा माजरा नहीं पता होता । मास्टर हुक बताते हैं कि उनकी जो पहली गर्लफ्रेंड थी उसके पास एक बिल्ली थी जिसका नाम रोजी था । मास्टर हुक को वो बिल्ली बिल्कुल पसंद नही थी क्योंकी वह बहुत गंदगी फैलती थी । जब उनकी गर्लफ्रेंड उस बिल्ली को लेकर मास्टर हुक के रेस्टोरेंट में आती तब वह बिल्ली उनके बहुत सारे खाने की बर्बादी कर देती । मास्टर हुक अपनी गर्लफ्रेंड से जितना प्यार करते थे उस बिल्ली को उतना ही नापसंद करते थे । हां ये बात है कि उनका रिलेशनशिप ज्यादा दिन नही चला , क्योंकि उसी दौरान रेस्टोरेंट के बुड्ढे की death हो गई और सारी जिम्मेदारी मास्टर हुक के सर पर आ गई । इस बीच उनकी गर्लफ्रेंड से उनकी बातें कम होने लगी और धीरे धीरे बाते एकदम बंद सी हो गई । अपने हालतों से लाचार मास्टर हुक उन्हे मना भी नहीं पाए , और इस बात का उन्हे आज भी अफसोस है , क्योंकि उनके हिसाब से इसमें उनकी भी बहुत गलती थी । मास्टर हुक अपनी पहली गर्लफ्रेंड की कहानी सुनाते सुनाते दुखी हो जाते हैं , rino उनके इसी मौके का फायदा उठाते हुए कहता है कि :" चलिए आपकी पहली गर्लफ्रेंड की याद में एक बिल्ली पालते हैं । वैसे भी जब मैं स्कूल से घर लौटता हूं तब एकदम अकेला सा हो जाता हूं, क्योंकि आप रेस्टोरेंट चले गए होते हो ।" साथ ही rino प्रोमिस करता है कि वह उस बिल्ली को रेस्टोरेंट लेकर नहीं जायेगा । मास्टर हुक थोड़ा सोचते हैं और फिर मान जाते हैं । Rino अपने बेड पर लेटे हुए बस यह सोच रहा होता है कि वर्षा के अंदर की एनिमल पावर बहुत खूबसूरत होगी और उसे देखने के लिए उसे यह करना ही होगा । साथ ही वह सोच रहा होता है कि वर्षा के पास कैसी बिल्ली रही होगी , वह उसके साथ अपनी दोस्ती कैसे आगे बढ़ा सकता है ? यह सोचते हुए वह सो जाता है । अगले दिन जब rino स्कूल गया होता है तब वह उन तीनो से झूठ बोलता है कि मास्टर हुक को बिल्लियां बहुत पसंद हैं और वह जल्द ही एक बिल्ली को एडॉप्ट करने वाले हैं । पर उन्हे यह समझ नही आ रहा कि कौनसी बिल्ली को एडॉप्ट करे । Rino कहता है :" क्या तुममें से कोई मेरी मदद कर सकता है ? " मैथिव कहता है " इसके बारे में तो वर्षा को ज्यादा पता होगा , उसके पास तो पहले एक बिल्ली भी रह चुकी है । रोमा वर्षा की ओर देखते हुए कहती है :" क्या ! तुम्हारे पास एक बिल्ली थी और तुमने मुझे अभी तक उसके बारे में नहीं बताया था । वर्षा मैथिव को चुप होने के लिए कहती है और rino से कहती है कि वह इस मामले में उसकी कोई हेल्प नहीं कर सकती । रोमा कहती है कि जब वह कल हाई स्कूल से घर जा रही थी तब उसने old house 🏠 के पास दो बिल्ली के बच्चे देखे थे शायद वह अभी भी वहां होंगे । Rino कहता है कि :" परफेक्ट ! स्कूल की छुट्टी होते ही वह उन्हे देखने जाएंगे ।" जैसे ही स्कूल का टाइम ओवर होता है चारों ओल्ड हाउस के पास पहुंच जाते हैं । Old house 🏠 एकदम खाली वीरान सा होता है जिसकी दीवारों पर दरार आ गई थीं , और छत बस गिरने ही वाली होती है । Rino कहता है कि वह अंदर जायेगा और बिल्लियों को पकड़कर बाहर लायेगा । और वह अंदर चला जाता है जहां पर काफी अंधेरा होता है । Rino वहां की खिड़कियां खोलने लगता है ताकि रोशनी अंदर आ सके । वह देखता है कि old house में एक छोटा सा पुस्तकालय है वहां पर उसे एक पुस्तक एनिमल पावर्स पर मिलती है वह उसे उठाकर अपने बैग में रख लेता है । तभी वहां की चीज हिलने लगती है उसके दोस्त उसे आवाज लगाने लगते हैं । Rino देखता है कि नन्ही बिल्लियां टेबल के नीचे छिपी हुई है वह उन्हे पकड़कर बाहर ले आता है , तभी ओल्ड हाउस की छत गिर जाती है । वर्षा इसे rino की पागलपंती कहती है । Rino कहता है कि वह दोनों बिल्लियों को अपने पास नहीं रख सकता इसलिए किसी एक को दूसरी बिल्ली को अपने पास रखना होगा । Rino दूसरी बिल्ली को वर्षा को पकड़ाकर सभी को bye कहते हुए वहां से भागकर चला जाता है । घर पहुंचते ही वह उस पुस्तक को खोलने लगता है जिससे एक लाल चीज निकल कर उसके अंदर घुस जाती है । To be continued......... © Griko7
Free reading for new users
Scan code to download app
Facebookexpand_more
  • author-avatar
    Writer
  • chap_listContents
  • likeADD