पिछले एपीसोड में हमने देखा था कि Rino ने old house से जो बुक उठाई थी, उसे खोलते ही उस बुक से एक लाल चीज निकलकर उसके अंदर चली जाती है , लेकिन वह उस पर ध्यान नहीं दे पाता ।
एपिसोड 6
Rino बुक खोलकर देखने लगता है जिसमे उसे बहुत सारे ऐसे जानवरों की तस्वीरें मिलती हैं जोकि विलुप्त हो चुके होते हैं । और कुछ जगहों पर तो तस्वीरें भी नहीं होती बस जानवरों के नाम होते हैं । उस बुक में उसे एक पुराने प्रजाति की बिल्ली की तस्वीर भी मिलती है , जिसके नीचे कुछ जादुई शब्द लिखे होते हैं , rino उन words को रिदम में पढ़ने लगता है ।
Rino :- हुह ! कुछ भी तो नही हुआ , मैं तो बेकार ही इस बुक को seriously ले रहा था ।
( तभी उस नन्ही बिल्ली की आवाज rino को समझ आने लगती है , जिसे वह old house से पकड़कर लाया था । Rino घबरा जाता है कि उसके साथ यह हो क्या रहा है । )
Rino :- अब समझ आया, ये सब इस बुक में लिखे मैजिक वर्ड्स की वजह से हो रहा है ।
( Rino उस बुक में और आगे देखने की हिम्मत नहीं करता और उसे अपने बैग में डाल देता है । Rino देखता है कि वह नन्ही बिल्ली उससे दूध मांग रही है , Rino जल्दी से उसे दूध लाकर पिलाता है । )
Rino :- बिल्ली की आवाज सिर्फ मुझे ही समझ आ रही है या सभी को समझ आ रही होगी ।
( Rino इस चीज को clarify करने के लिए उस बिल्ली को लेकर मास्टर हुक के पास पहुंच जाता है , मास्टर हुक बिल्ली को देखकर थोड़ा चौंक जाते हैं । )
मास्टर हुक- : Rino तुम्हारे हाथ में क्या है , क्या वह एक बिल्ली है ? तुम तो सच में एक बिल्ली ले आए ।
Rino :- मास्टर हुक लेकिन......
मास्टर हुक :- हमने तो इसके बारे में कल ही बात की थी थोड़ा wait तो कर लिया होता , अब तुम इसे कहीं से ले ही आए हो तो इसे अपने पास अपने कमरे में ही रखना , तुम तो जानते हो मुझे बिल्लियां पसंद नहीं ।
Rino मास्टर हुक को " हां " कहकर अपने कमरे में चला जाता है ।
Rino पहली बार बिल्ली पाल रहा था , तो उसे समझ नही आता कि वह उसे क्या खाने के लिए दे और उसे कहां रखे । तभी उसके दिमाग में एक idea आता है । वह अपनी सायकल पकड़ता है , नन्ही बिल्ली को उसकी बकेट में रखता है और वर्षा के घर के लिए निकल जाता है ।
वर्षा के mom, dad कपड़े बनाने वाली एक निजी संस्था में काम करते हैं जिसकी वजह से उन्हे शहर से बाहर रहना पड़ता है । तो वर्षा Dsm टाउन में अपने दादा दादी के साथ रहती है । Rino अपनी सायकल से उसके घर पहुंच जाता है । जहां पहुंचकर वह डोरबेल बजाता है जिसकी आवाज उसे बहुत पसंद आती है और उसकी आवाज को सुनते हुए वह मजे मजे में डोरबेल बजा ही रहा होता है , तभी वर्षा दरवाजा खोलती है और rino को देखकर गुस्से में दरवाजा बंद कर देती है ।
Rino :- मैं इसे बिल्ली पकड़ाकर भाग गया इसके लिए गुस्सा है या गुस्सा किसी और बात का है ? कहीं इसने दूसरी बिल्ली मैथिव या रोमा को तो नहीं पकड़ा दी 🤔 ?
यह जानने के लिए की दूसरी बिल्ली किसके पास है , rino मैथिव के घर चला जाता है , जहां वह देखता है कि मैथिव खाना खा रहा है , वह उससे दूसरी बिल्ली के बारे में पूछता है ।
मैथिव :- Rino जब तुम भागकर अपने घर चले गए थे तब मैं भी जल्दी से अपने घर आ गया था क्योंकि मुझे सुपरस्लैम का मेगा एपिसोड देखना था । अब तुम आ गए हो तो सुपरस्लैम का मेगा एपिसोड देख कर ही जाना ।
Rino :- नहीं यार मैथिव, मुझे तो बस उस दूसरी बिल्ली के बारे में जानना था ।
मैथिव :- वह बिल्ली तो वर्षा के पास होगी या फिर उसने रोमा को पकड़ा दी होगी , hey तुम रोमा के घर जाकर क्यूं नही पता करते ।
मैथिव की मम्मी rino को उनके यहां खाना खाने के लिए कहती है पर जल्दी में होने की वजह से Rino उन्हें शुक्रिया कहता हुआ वहां से चला जाता है ।
Rino :- अब तो रोमा का ही घर बचा है , मुझे भी लगता है वर्षा ने बिल्ली रोमा को पकड़ा दी होगी ।
Rino रोमा के घर के लिए निकल जाता है , वहां उसे पता चलता है कि रोमा तो घर में है ही नहीं । Rino रोमा के dad से पूछता है :
Rino :- अंकल रोमा घर पर नहीं है तो कहां गई ☹️ ?
Roma's dad :- रोमा कह रही थी कि आज तुम लोगो को दो नन्ही बिल्लियां मिली है और उनमें से एक वर्षा के पास है , जिसे वह देखने के लिए जल्दी खाना खाकर गई है ।
( तभी rino की बिल्ली सायकल की बकेट से म्याऊं करती है ।)
Roma's dad :- अरे ये क्या Rino तुम्हारे पास भी बिल्ली है ?
Rino :- हां अंकल, ये उसी बिल्ली की दूसरी बहन है जो वर्षा के पास है ।
रोमा के dad उससे कुछ और पूछते इससे पहले rino उन्हें bye कहता हुआ वहां से चला जाता है । इतनी cycling करने के बाद वह थक चुका था और पास के play ground पर rest करने लग जाता है । Rino देखता है कि उसकी बिल्ली पॉटी कर रही है , और वह उसे बकेट से निकालकर जमीन पर रख देता है ।
Rino :- s**t यार ! Queen Alexandra's birdwing की powers देखने के चक्कर में क्या क्या करना पड़ रहा है ।
थोड़ा आराम करने के बाद वह वर्षा के घर के लिए फिर से निकल जाता है , इस बार rino डोरबेल नही बजाता बल्कि खिड़की से देखता है कि वो लोग कर क्या रहे हैं । Rino देखता है कि वर्षा उस नन्ही बिल्ली को खाना खिला रही है और रोमा उन्हे देख रही है ।
Rino :- ये लोग यहां मजे कर रहे हैं और मैं यहां वहां भागा फिर रहा हूं ।
वह डोरबेल के पास आ जाता है और डोरबेल बजाने लगता है । इस बार वर्षा के दादा जी दरवाजा खोलते हैं , और Rino को देखकर खुश हो जाते हैं ।
दादा जी :- अरे Rino बेटा तुम ! तुम आज यहां कैसे ? आओ आओ अंदर आओ ।
Rino हैरान हो जाता है ।
Rino :- मैं तो आपसे कभी मिला ही नहीं, तो आप मुझे कैसे जानते हो ?
दादा जी मुस्कुराते हुए कहते हैं ।
दादा जी :- वो इसलिए क्योंकि वर्षा हमसे स्कूल की अपनी सारी बातें शेयर करती है और आज तो तुम लोगों ने कमाल कर दिया , तुम सब ने दो नन्ही बिल्लियों को जो बचाया है ।
Rino :- अरे हां दादाजी मैं उसी बिल्ली को लेकर यहां आया हूं , असल बात यह है कि मुझे बिल्लियों के बारे में ज्यादा पता नहीं है क्योंकि मैंने पहले कभी बिल्ली नहीं पाली तो मैं वर्षा से बस उसी के बारे में पूछने आया था ।
दादा जी :- वर्षा तो रोमा के साथ अपने कमरे में होगी , मैं अभी उन्हे बुला देता हूं ।
दादा जी दोनों को बुलाने के लिए वर्षा के रूम में चले जाते हैं ।
दादा जी :- बेटा वर्षा तुमसे मिलने के लिए rino आया है वह कह रहा था कि उसे तुमसे बिल्लियों के बारे में कुछ जानना है ।
वर्षा ( मन में ) :- क्या ! वह फिर आ गया , बेवकूफ लड़का । मुझे बिल्ली पकड़ाकर तो ऐसे चला गया था जैसे मुझे बिल्लियां पालने का शौक हो ।
वर्षा और रोमा rino से मिलने के लिए आ जाते है ।
दादा जी :- तो तुम तीनो अपना ख्याल रखना , मैं वर्षा की दादी को लेने हॉस्पिटल जा रहा हूं ।
वर्षा की दादी की तबियत थोड़ी खराब होती है , जिसकी वजह से उन्हे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया होता है ।
वर्षा :- ध्यान से जाइएगा ।
वर्षा के दादा जी हॉस्पिटल के लिए निकल जाते हैं ।
वर्षा :- rino तुम यहां क्यों आए हो ?
Rino :- मैं तो बस तुमसे यह जानने आया हूं कि बिल्लियों को क्या खिलाना होता है , उन्हे कहां रखना होता है ।
वर्षा :- ( गुस्से में ) झूठ मत बोलो ! तुमने तो कहा था तुम्हारे मास्टर हुक को बिल्लियां बहुत पसंद है तो क्या उन्हें नही पता , बिल्लियों का ख्याल कैसे रखा जाता है ।
Rino :- मास्टर हुक तो रेस्टोरेंट के काम से बाहर गए हुए हैं और इस बिल्ली को भूख भी लग रही थी , तो मैं इसे तुम्हारे पास लेकर आ गया ।
रोमा :- Rino तुमने अच्छा किया , हमने अभी अभी नन्ही बिल्ली को खाना खिलाया है ।
वर्षा Rino की बिल्ली के लिए भी catfood लेकर आती है और तीनों उसे खाना खिलाने लगते हैं ।
वह बिल्ली खाना खाकर वहीं सो जाती है l
Rino :- ये दोनों बिल्लियां बहन है अगर इन्हें एक दूसरे से दूर रखेंगे तो इन्हे अच्छा नहीं लगेगा । ऐसा करते है एक दिन तुम अपनी बिल्ली के साथ मेरे घर आ जाना , कभी मैं तुम्हारे घर आ जाया करूंगा ।
वर्षा :- बिल्ली पालने का शौक आपको था sir मुझे नहीं , एक तो तुम्हारी वजह से मुझे इस बिल्ली को रखना पड़ रहा है और तुम चाहते हो कि मैं इसे लेकर तुम्हारे घर आऊ । मैं तो इस बिल्ली को बाहर भी नहीं छोड़ सकती , इतनी छोटी सी तो है ।
Rino :- ठीक है , गुस्सैल लड़की ! मैं ही आ जाया करूंगा ।
रोमा :- तुम दोनों यूं ही लड़ते रहोगे या फिर चलो कुछ खेलते हैं , वर्षा क्या तुम्हारे यहां कुछ खेलने के लिए है ?
वर्षा :- मैं रोज शाम को अपने दादा जी के साथ बैडमिंटन खेलती हूं तो एक वो है और हम कभी कभार सांप सीढी खेल लेते हैं ।
रोमा :- चलो तीनो सांप सीढी खेलते हैं मजा आयेगा ।
वर्षा :- तुम्हे खेलना है तो तुम दोनों खेलो , मैं तो चली study करने ।
Rino :- अब तो बैडमिंटन ही खेलना पड़ेगा ।
वर्षा दोनों को बैडमिंटन लाकर देती है और खुद अपने कमरे में पढ़ाई करने चली जाती है । रोमा और rino बैडमिंटन खेलने के लिए घर से बाहर निकल जाते हैं और खेलने लगते हैं ।
रोमा :- Rino ये बताओ क्या सच में एनिमल पावर exit करती है ?
रोमा एक ऐसे शहर में बड़ी हुई है जहां कोई एनिमल powers के बारे में बात नहीं करता , इस वजह से उसे इन सब चीजों के बारे में ज्यादा पता नही होता । तब Rino उसे luston के कुछ moves करके दिखाता है , रोमा इतनी खुश हो जाती है जैसे उसने जादू होते देख लिया हो , क्योंकि उसने अपनी लाइफ में ऐसा कुछ नहीं देखा होता । Rino उसे कई सारे पावर moves भी दिखाता है जो उसने Deus से सीखे थे । तब उसे deus की याद आने लगती है और वह थोड़ा दुखी हो जाता है कि उसकी एक गलती की वजह से वह deus के साथ नगरोस श्वांक में एडमिशन नहीं ले पाया ।
रोमा :- Rino पहले तो तुमने कभी नही बताया था कि तुम्हे ये सब भी आता है , hey तुम क्या सोच रहे हो ?
Rino :- मुझे deus की याद आ रही है , क्या तुम्हे पता है उसे जंगलों से डर लगता है , विलेज श्वांक में उसने मुझे बताया था कि कभी कभी रात को उसके सपने में अलग अलग जानवर आते है जो उस पर झपटने की फिरात में रहते हैं पर जैसे ही झाड़ियां हिलती हैं वह सभी जानवर डरकर भाग जाते हैं । मुझे तो उसके सपनों में ही कुछ अजीब लगता है ।
रोमा :- ( हंसते हुए ) तुम्हारे उस अजीब सपनों वाले दोस्त से कहना , मुझे उसकी कहानियां तुम्हारी कहानियों से ज्यादा मजेदार लगी ।
दोनों खेलते खेलते थक जाते हैं और घर के अंदर आ जाते है , इतने में दादा जी वर्षा की दादी को हॉस्पिटल से ले आते हैं ।
दादी : बेटा रोमा ये लड़का कौन है ?
दादा जी : ये तो Rino है वर्षा का दोस्त । इसके बारे में तो वर्षा ने हमें बताया था न क्या तुम्हे याद नही स्टेला ?
वर्षा के दादा जी उसकी दादी को प्यार से स्टेला कहते हैं ।
वर्षा की दादी को यादाश्त की समस्या होती है तो जिन्हे वह रोज रोज देखतीं हैं बस वहीं उनके दिमाग में रहता है बाकी सभी उनके लिए नए होते हैं ।
दादी : क्या ये वही कंबखत लड़का है जो स्कूल में हमेशा एनिमल powers की बात करते रहता है ।
Rino और रोमा सभी को Bye कहते हुए अपने अपने घर के लिए निकल जाते हैं ।
Rino :- पता नही इस लड़की ने अपने दादा दादी से मेरे बारे में क्या क्या कहा होगा 😩 ?
घर पहुंचते ही rino उस बिल्ली को अपने कमरे में छोड़कर मास्टर हुक के रेस्टोरेंट चला जाता है । रेस्टोरेंट में हुक अकेले काम कर रहे होते हैं , rino उनके मजे लेने के लिए बूढ़े आदमी की आवाज में कहता है
Rino :- हुक तुमने आज मेरा पसंदीदा खाना नहीं बनाया ?
मास्टर हुक के होश उड़ जाते हैं ।
मास्टर हुक :- ये कैसी आवाज थी कहीं उस बुड्ढे की आत्मा रेस्टोरेंट में तो नहीं आ गई ।
तभी वह rino को देख लेते हैं और नॉर्मल हो जाते हैं ।
मास्टर हुक :- Rino तुम्हे कैसे पता कि वो बूढ़ा मुझसे ऐसे ही बाते करता था ।
Rino :- मैने तो यूं ही आपको परेशान करने के लिए बोल दिया था ।
मास्टर हुक :- खैर छोड़ो आज मैं भिंडी की सब्जी बना रहा हूं ।
Rino :- हुक आज आप एनिमल पावर का यूज करके खाना क्यों नहीं बना रहे ?
मास्टर हुक :- क्योंकी आज का ये खाना सिर्फ हम दोनों के लिए है , इन दिनों हमे रेस्टोरेंट को जल्दी बंद करके घर जाना होगा ।
Rino :- ऐसा क्यों ?
हुक :- इसके बारे में मैं तुम्हे रास्ते में बताऊंगा ।
दोनों अपना डिनर करने के बाद रेस्टोरेंट को जल्दी बंद कर देते हैं , Rino देखता है कि शहर में ज्यादातर दुकानें बंद हो चुकी थी और बची हुई दुकानें बंद की जा रही थी । वह रास्ते में हुक से इसकी वजह पूछता है ।
हुक :- ठंड की शुरुवात हो चुकी है । लोग मानते हैं कि इसके पहले महीने में रात को poision की बारिश होती है इसलिए इन दिनों लोग रात को बाहर खाना खाने नहीं जाते ।
Rino :- ऐसे में तो आपका रेस्टोरेंट ठप पड़ जाता होगा ।
हुक ( हंसते हुए ) :- तुम्हे इस शहर में आए छह महीने हुए है आने वाले दिनों में जान जाओगे की हुक और क्या क्या कर सकते हैं ?
Rino :- हुक जब आप अपने अंदर की एनिमल पावर को यूज करते हो तब आपको कैसा लगता है ; जब यह पहली बार active हुआ था तब आपने इसे कैसे control किया था ।
to be continued.........
© Griko7