EAGAN SOURCE PART 4

1605 Words
पिछले एपीसोड में हमने देखा था, कि रीनो मास्टर हुक से पूछ रहा होता है कि, पहली बार जब उनके अंदर की एनिमल पावर एक्टिव हुई थी, तब उन्होंने उसे कैसे कंट्रोल किया था ? एपिसोड 7 हुक : ( हंसते हुए ) - रीनो तुम कभी नहीं सुधरोगे, एकसाथ इतने सारे सवाल, खैर जब पहली बार मेरे अंदर की एनिमल पावर एक्टिव हुई थी , तब मैं 13 साल का होने वाला था । उस दौरान मैं और तुम्हारे मास्टर वेन विलेज स्वांक में ट्रेनिंग ले रहे थे । उस दिन विलेज स्वांक की तरफ से सभी स्टूडेंट्स को wild कैंप पर ले जाया गया था । हुक अपने दोस्तों के साथ वहां घूम ही रहे थे की, उन्हें जंगली बेर का एक पेड़ मिला । उनके मास्टर ने उन्हें जंगल की किसी भी चीज को खाने से मना किया था ,पर हुक अपनी आदत से मजबूर उन बेरों पर टूट पड़े । उन बेरों की वजह से उनके पेट में दर्द होना शुरू हो गया , जो बढ़ता ही जा रहा था । मास्टर हुक को वह पेट दर्द सहन नहीं हुआ , उनके अंदर की एनिमल पावर एक्टिव हो गई, और उनके अंदर से हाई energy निकलने के कारण वह बेर का पेड़ जल गया । हालांकि इन सबके कारण वे दो हफ्तों तक बीमार रहे और अपने बिस्तर से उठने तक में उन्हे दिक्कत जा रही थी । रीनो :- लेकिन हुक जब आप 12 साल के थे ,तब तो मास्टर वेन छह साल के रहे होंगे , तो उनका admission village स्वांक में कैसे हो गया ? जबकि विलेज स्वांक में तो 7 या उससे ज्यादा साल के बच्चों का एडमिशन लिया जाता है । हुक :- ऐसा इसलिए क्योंकि वेन को शुरू से ही animal powers में काफी दिलचस्पी थी, और हमारे माता पिता तो थे ही हाई लेवल के पावर यूजर्स, तो उन्होंने विलेज स्वांक में वेन के लिए सिफारिश की और उसे एडमिशन मिल गया । रीनो : -( कुछ सोचते हुए ) ओह नही ! मुझे यह याद कैसे नही आया हुक :- क्या हुआ रीनो , तुम किसकी बात कर रहे हो ? रीनो : - हुक जब मैं रेस्टोरेंट आने के लिए घर से निकला , तब मैने नन्हीं बिल्ली को अपने कमरे में छोड़ा था , और जल्दी जल्दी में मैने शायद कमरे का दरवाजा देना ही भूल गया । हुक :- क्या तुमने बिल्ली को खुला छोड़ दिया, न जाने वह मेरे घर का क्या हाल करेगी , जल्दी चलो बदमाश । और इसी के साथ दोनों भागते हुए घर के लिए जाने लगते हैं । _________________ DSM TOWN के नगरोस स्वाँक का दृस्य दिखाया जाता है , जहां boys hostel में Deus अपने बेड पर सो रहा है, और सपना देख रहा है । सपने में वह देखता है कि, वह एक अनजान जगह पर एक पुराने घर में फसा हुआ है । उस घर में वह अपने साथ एक बूढ़े आदमी को देखता है , जिसने स्वान्क मास्टर जैसी पोशाक पहनी होती है , पर वह किसी चीज से काफी डर रहा होता है । Deus :- मास्टर आप इतने घबराए हुए क्यों लग रहे हो ? मास्टर : ( हकलाते हुए ) ड _ ड _ डेन तभी कोई उस घर का दरवाजा खटखटाने लगता है , Deus दरवाजा खोलने के लिए आगे बढ़ा ही होता है कि वह बूढ़ा मास्टर उसे रोक लेता है । मास्टर : नही तुम दरवाजा नही खोलोगे वह बाहर ही होगा । वो देखते हैं कि बाहर वाला आदमी दरवाजे को और जोर से खटखटाने लगता है । मास्टर , Deus को कमरे में जाकर छिपने के लिए कहते है । Deus को कुछ समझ नही आता और वह बेड के नीचे जाकर छिप जाता है । मास्टर उसे कुछ समय के लिए invisible कर देते हैं , और घर के दरवाजे को एनिमल पावर की मदद से सुपर लॉक कर देते हैं । तभी बाहर वाला आदमी दरवाजे को चुटकियों में तोड़ देता है । Deus को बेड के नीचे से , उसके कंधे से नीचे तक का शरीर दिख रहा होता है जोकि पूरी तरीके से खून से लथपथ होता है , वह दिखने में इंसान जैसा तो बिलकुल नही लग रहा होता । उसके शरीर पर जगह जगह चोट लगी थी जिससे काले रंग का खून निकल रहा था , कहीं कहीं पर तो उसकी हड्डियां भी दिख रही थी । मास्टर : तुम कौन हो , और यहां क्यों आए हो ? डेन : फिलहाल मुझे थोड़ी भूख लगी है । डेन मुस्कुराने लगता है और मास्टर को चुटकियों में मार डालता है और उसकी एनिमल पावर को ऑब्जर्व कर लेता है । Deus डर से चींख उठता है और उसकी आवाज से उसके room mates जाग जाते हैं । वे Deus से पूछते है कि उसे क्या हुआ वह क्यों चीख रहा था । Deus कुछ बोलने की कोशिश करता है but उसके मुंह से एक शब्द नही निकलता । बाकी बच्चे मास्टर को बुलाने के लिए चले जाते हैं । नगरोस swank के मास्टर शिकोहिजो आते हैं , जो Deus की हालत देख कर समझ जाते हैं कि, उसने सपने में जरूर कुछ बुरा देखा है जिससे वह काफी डर गया है । वह Deus को अपने साथ अपने केबिन में ले जाते हैं जहां वह उसे एक दवाई पीने के लिए देते हैं । ताकि उसे रात को सपने न आए । वह Deus से कहते है कि वह कल उनसे swank office में आकर मिले । अगले दिन, तेंजो :- Deus, सुना है तुम रात को छोटे बच्चे की तरह रो रहे थे , अभी तो तुम्हारे अंदर की एनिमल पावर भी एक्टिव नहीं हुई है । अरे हां एक बार मास्टर वेन ने कहा था इसका सीधा सा मतलब है कि तुम्हारे अंदर किसी dangerous एनिमल की पावर होगी या फिर किसी बेहद कमजोर एनिमल की । और मुझे नही लगता की तुममें किसी dangerous एनिमल की पावर्स होंगी । तभी मारिया कहती हैं : तेंजो बेचारे Deus को परेशान मत करो, वरना वह फिर से रोना शुरू कर देगा । Deus :- तुम दोनों अभी यहां से चले जाओ नही तो मैं मास्टर शिकोहीजो से तुम्हारी शिकायत कर दूंगा । Deus सोचता हैं कि उसके सपने में जो आया था वह कौन था ? और उसने उस बूढ़े मास्टर को क्यों मारा होगा ? तभी उसे याद आता है कि उसे मास्टर शिकोहिजो के ऑफिस जाना है और वह चला जाता है । मास्टर शिकोहिजो :- Deus तुम आ गए , बैठो और बताओ की तुमने सपने में ऐसा क्या देखा , जिससे तुम सहम से गए थे ? Deus :- मास्टर, मैने एक अजीब चीज देखी , जो इंसान जैसा ही था उसके शरीर में जगह जगह पर चोट लगी थी और उन चोटों से काला खून बह रहा था । मास्टर शिकोहिजो काला खून सुनते ही थोड़ा अचंभित हो जाते हैं । मास्टर शिकोहिजो :- तुमने और क्या देखा ? Deus :- उसने एक बूढ़े आदमी की हत्या कर दी , जिसने swank मास्टर जैसी पोशाक पहन रखी थी । मास्टर शिकोहिजो :- हम सपनों में जिन्हे देखते हैं उनसे हमारा किसी न किसी माध्यम से जुड़ाव जरूर होता है , और इसमें कोई दोहराई नही कि अभी तक तुम्हारी एनिमल पावर एक्टिव नहीं हुई है । खैर इसके बारे में किसी और से कुछ मत कहना , ये बस एक बुरा सपना था । मास्टर शिकोहिजो Deus को ट्रेनिंग ग्राउंड पर भेज देते हैं और खुद पुस्तकालय चले जाते हैं । किसी भी swank की सबसे खास बात यही होती है कि वहां एक न एक पुस्तकालय जरूर होता है । Deus training ground पर पहुंच जाता है , जहां वह अपने नए दोस्तों के साथ प्रैक्टिस कर रहा होता है तभी उसके दोस्त Deus से पूछते हैं कि उसकी तबियत कैसी है , क्योंकि वह दो तीन दिनों से ट्रेनिंग पर भी नही आ रहा था और उसने कल एक बुरा सपना भी देखा है । तभी Deus अपनी दोस्त शियोमी को देखता है जो थोड़ी ही दूर में ट्रेनिंग कर रही होती है । Deus ( थोड़ा आवाज लगाकर ) :- शियोमी तुम इतनी खुश क्यों हो ? शियोमी :- एक मिनट आती हूं , Deus तुम तीन दिनों से कहां थे , तुम्हे देखना चाहिए था कल ही मेरी एनिमल पावर एक्टिव हुई है और मैं इससे इतनी खुश हूं ,तुम सोच भी नही सकते । Deus :- अच्छा ठीक ! पहले ये तो बताओ , तुम किस एनिमल की पावर्स को एक्सेस कर सकती हो । नगरोस swank में Deus जैसे बच्चों को एक अलग ग्रुप में रखा जाता है , जिनकी एनिमल powers active नही हुई है । इस ग्रुप में 8 स्टूडेंट्स हैं , जिनमे से शियॉमी की एनिमल पावर एक्टिव हो गई , अब only 7 students और बचे हैं । उन्हीं में से एक स्टूडेंट स्टीव , जोकि Deus का एक अच्छा दोस्त है वह कहता है । स्टीव :- शियोमी लाइट hawk की powers को एक्सेस कर सकती है जिससे उसे हाई स्पीड के साथ साथ powerful eyesight की powers मिलती है । Deus :- शियोमी तुम तो छुपिरुस्तम निकली , hawk की powers तो बहुत दिलचस्प होती है तभी तो सोचूं तुम इतनी खुश कैसे हो । शीयोमी :- मेरा मजाक मत उड़ाओ Deus मुझे पता है तुम्हारे अंदर की एनिमल पावर भी बहुत interesting होगी , क्योंकि तुम special जो हो । Deus :- अच्छा तुम्हे ऐसा क्यों लगता है ? शियोमी : क्योंकि hawk powers वाली तुम्हारी दोस्त जो है । ________________________ हाई स्कूल का सीन दिखाया जाता है जहां reeno खेलते खेलते गिर जाता है और उसके पैर से खून की एक बूंद गिरती है जोकि काले रंग की होती है । To be continued...... © Griko7
Free reading for new users
Scan code to download app
Facebookexpand_more
  • author-avatar
    Writer
  • chap_listContents
  • likeADD